Saturday 15 July 2017

२०१७ की बड़ी ओपनिंग लेने वाली दसवीं फिल्म जग्गा जासूस

जग्गा जासूस ने आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर ८.५७ करोड़ की ओपनिंग ले कर कर नवें नंबर पर अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल कर ही ली। हालाँकि,अब यह फिल्म शाहिद कपूर की फिल्म रंगून (६.०७ करोड़) के ऊपर हैं। लेकिन इससे बड़ी ओपनिंग लेने वाली दो फिल्मों में बद्रीनाथ की दुल्हनिया (१२.२५ करोड़)और हाफ गर्लफ्रेंड (१०.२७ करोड़) अपेक्षाकृत नए चेहरों वरुण धवन, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर वाली फ़िल्में है। इस लिहाज़ से रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की जोड़ी की फिल्म की कम ओपनिंग बहुत प्रभावशाली नहीं रह जाती। लेकिन, यह ध्यान रहे कि रणबीर कपूर की भारी भरकम बजट वाली पिछली फिल्म बॉम्बे वेल्वेट को ५.२० करोड़ की खराब ओपनिंग मिली थी।  इसके अलावा ट्रेड ने खुद इस फिल्म की ओपनिंग ८-९ करोड़ के बीच रहने का अनुमान ही किया था। मगर, इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। इसलिए, फिल्म का वीकेंड कलेक्शन बढ़िया रहने की पूरी संभावना है। इसलिए कोई शक नहीं कि यह फिल्म २०१७ के टॉप टेन वीकेंड कलेक्शन करने वाली फिल्म बन जाए। २०१७ की शीर्ष की दस फिल्मों में बाहुबली २ का हिंदी संस्करण ४१ करोड़, ट्यूबलाइट का २१.१५ करोड़, रईस का २०.४२ करोड़, जॉली एलएलबी २ का १३.२० करोड़, बद्रीनाथ की दुल्हनिया का १२.२५ करोड़, काबिल का १०.४३ करोड़, हाफ गर्लफ्रेंड का १०.२७ करोड़, सचिन अ बिलियन ड्रीम्स का ८.६० करोड़ और रंगून का ६.०७ करोड़ के नाम शामिल हैं।  

No comments:

Post a Comment