Saturday 16 September 2017

बॉलीवुड एक्टर्स के साथ फ़िल्में बनाने वाली क्रिअर्ज

फिल्म निर्माण कंपनी क्रियर्ज एंटरटेनमेंट की खासियत यह है कि यह कंपनी बॉलीवुड  स्थापित अभिनेता अभिनेत्रियों के साथी मिल कर फिल्मों का निर्माण करती हैं।  इस कंपनी ने अक्षय कुमार के साथ रुस्तम और टॉयलेट एक प्रेम कथा का निर्माण करने के साथ जॉन अब्राहम के साथ छह फिल्मों की डील भी की है।  अनुष्का शर्मा की कंपनी क्लीन स्लेट के साथ यह संस्था परी फिल्म का निर्माण कर रही है।  हाल ही में क्रिअर्ज ने जॉन अब्राहम के साथ फिल्म परमाणु और अनुष्का शर्मा के साथ परी पूरी की है। अब५ सितम्बर से इस कंपनी की दो फिल्मों की शूटिंग एक साथ शुरू हो चुकी है।  इनमे से एक फिल्म निर्देशक अभिषेक कपूर के साथ सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म केदारनाथ है।  इस फिल्म से सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान का फिल्म डेब्यू हो रहा है।  दूसरी फिल्म अनिल कपूरऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म फन्ने खान है।  इस फिल्म से अतुल मांजरेकर का बतौर फिल्म निर्देशक डेब्यू हो रहा है।  क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट की प्रोडूसर प्रेरणा अरोड़ा कहती हैं, "दोनों ही फ़िल्में एक साथ स्टार्ट टू फिनिश बनाई जा रही हैं।"

No comments:

Post a Comment