Friday 6 October 2017

देवदास के १५ साल बाद अबू जानी-संदीप की वीरे दी वेडिंग

निर्माता रिय़ा कपूर ने फिल्म वीरे दी वेडिंग के लिए डिजाइनर जोडी अबू जानी- संदिप खोसला को साइन किया हैं। कभी फैशन की दूनिया का बहुत बडा नाम रहे डिजाइनर अबू जानी- संदीप खोसला ने १५ साल पहले फिल्म देवदास के कॉस्ट्यूम डिजाइन किए थे। इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। देवदास के बाद इस डिजाइनर जोडी ने खुद को हिंदी फिल्मों की कॉस्ट्यूम  डिजाइनिंग से दूर रखा था। लेकिन अब वीरे दी वेडिंग के मेकर्स इन दोनों को मनाने में कमायाब हो पायें हैं। अबू जानी और संदिप खोसला कहतें हैं,  “पिछले कई सालों से हम खुद का ब्रैंड फैशन की दुनिया में बनाने में इतने व्यस्त थे कि फिल्मों की ओर ध्यान ही नहीं दे पायें। लेकिन जब रिया कपूर के लिए हम तैयार हो गयें। हमें रिया का काम करने का तरीका पसंद हैं। उसने अपने देश में सेलिब्रिटी स्टायलिंग का तरीका ही बदल दिया हैं। अपने क्षेत्र में हम ट्रेंडसेटर रहें हैं। ऐसे में एकता कपूर और रिया कपूर जैसे मनोरंजन की दूनिया के ट्रेंडसेटर्स के साथ काम करने के लिए हम उत्साहित हैं। सोनम के लिए हम सावरियाँ के वक्त से डिजाइन कर रहें हैं। यह शादी के उपर फिल्म हैं। और हमें भारतीय तरीके की शादियां पसंद हैं।“   

No comments:

Post a Comment