Sunday 8 October 2017

अमिताभ बच्चन की ७५ फ़िल्में

०१- सात हिंदुस्तानी (१९६९) - गोवा की आज़ादी के दीवाने सात हिन्दुस्तानियों में से एक अनवर अली के किरदार से  अमिताभ बच्चन ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
०२- भुवन शोम - पहली फिल्म में नरेटर।
०३- बॉम्बे टॉकी- फिल्म में मामूली भूमिका करने के कारण शशि कपूर ने बिग बी को फटकार लगाईं थी।
०४- परवाना-  इस फिल्म में अमिताभ बच्चन खलनायक की भूमिका में थे।
०५- आनंद (१९७१)- हृषिकेश मुख़र्जी की इस फिल्म में डॉक्टर भास्कर बनर्जी के रोल में अमिताभ बच्चन का पहली बार तत्कालीन सुपर स्टार राजेश खन्ना से सीधा मुक़ाबला हुआ।
०६- रेशमा और शेरा- सुनील दत्त की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने छोटू का छोटा किरदार किया था।
०७- बॉम्बे टू गोवा- फ्लॉप फिल्मों के दौर में एस रामनाथन की इस फिल्म ने अमिताभ बच्चन को सहारा दिया। ०८- बंसी और बिरजू- इस फिल्म से अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की  पहली बार बनी।
०९- ज़ंजीर (१९७३)- प्रकाश मेहरा की इस फिल्म के एंग्री यंगमैन विजय ने अमिताभ बच्चन को सुपरस्टारडम की पहली सीढ़ी दी।
 १०-अभिमान- अमिताभ बच्चन के बेहतरीन अभिनय वाली हृषिकेश मुख़र्जी की फिल्म।
११- सौदागर- स्वार्थ के लिए एक विधवा से शादी करने वाले मोती के किरदार  को  अमिताभ बच्चन ने बखूबी निभाया था।  यह फिल्म ऑस्कर में भारतीय एंट्री के रूप में भेजी गई।
१२- नमक हराम- राजेश खन्ना के साथ इस फिल्म के लिए अमिताभ को  दूसरा फिल्मफेयर अवार्ड मिला।
१३- रोटी कपड़ा और मकान-   सितारों से भरी इस  फिल्म का अमिताभ बच्चन की  सोलो फिल्म बेनाम से मुक़ाबला हुआ था।  बेनाम फ्लॉप  थी।
१४- दीवार (१९७५)- यश चोपड़ा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने हाजी मस्तान का रील लाइफ किरदार कर फिल्म इंडस्ट्री में अपने पाँव  मज़बूती से जमा लिए ।
१५- शोले (१९७५)- सज़ायाफ्ता दो चोर दोस्तों जय-वीरू के डाकू गब्बर सिंह को मार गिराने की इस कहानी में अमितभाभ बच्चन ने जय के किरदार से खुद के बढ़िया कॉमेडी एक्टर होने का प्रमाण दिया।
१६- चुपके चुपके- इस फिल्म में अंग्रेजी का प्रोफेसर बॉटनी पढ़ाता था।
१७- मिली- लीक से हटकर बनी फिल्म में अमिताभ  बच्चन ने एक निराश  शराबी का किरदार किया था।
१८- कभी कभी- यश चोपड़ा की दूसरी फिल्म में एक्शन इमेज से विपरीत लवर बॉय की भूमिका में अमिताभ बच्चन हिट  साबित हुए थे।
१९- डॉन- फिल्म के खइके पान बनारस वाला ने अमिताभ बच्चन को छोरा गंगा किनारे  वाला का खिताब दिलाया।
२०- मुक़द्दर का सिकंदर- दशक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली तीन फिल्मों में से एक।
२१- मिस्टर नटवरलाल- फिल्म का मेरे पास आओ मेरे दोस्तों गीत  गाया।
२२- शान- शोले की असफल सीक्वल फिल्म को रीरन पर अच्छी सफलता मिली।
२३-लावारिस- हिजड़ा बन कर मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है गीत पर नाच गा कर आलोचना के शिकार हुए।
२४- सिलसिला- अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन का रील लाइफ रोमांस या रियल लाइफ रोमांस।
२५- नमक हलाल- रेखा  के साथ संबंधों के कारण राज बब्बर फिल्म का शशि कपूर वाला किरदार नहीं कर सके। २६-शक्ति-  पिता बने  दिलीप कुमार के साथ कड़े मुक़ाबले में अमिताभ ने जीत हासिल की।
२७- अँधा कानून- डेब्यू फिल्म में रजनीकांत पर एक्सटेंडेड मेहमान भूमिका में अमिताभ बच्चन भारी पड़े।
२८- महान - फिल्म में अमित,  इंस्पेक्टर शंकर और गुरु के तीन रोल किये थे।
२९- कुली- शूटिंग के दौरान पुनीत इस्सर का घूसा खा करअमिताभ बच्चन हॉस्पिटल पहुँच गए।  पुनीत इस्सर का फिल्म करियर लगभग ख़त्म हो गया।
३०- इन्किलाब-  उम्मीद के विपरीत बिग बी की यह राजनीतिक फिल्म बुरी तरह से असफल हुई।
३१- पान खाये सैया हमार- सुजीत कुमार की भोजपुरी फिल्म में खुद के किरदार की मेहमान भूमिका में अमिताभ बच्चन।
३२- शराबी- अमिताभ बच्चन के साथ प्रकाश मेहरा की आखिरी हिट फिल्म।
३३- मर्द-  अमृता सिंह की पीठ पर कोड़े मारना और  घाव पर नमक  मलना नारी सम्मान के खिलाफ माना गया। 
३४- गंगा जमुना सरस्वती - इस ज़बरदस्त फिल्म ने  डायरेक्टर  मनमोहन देसाई का करियर ख़त्म कर दिया।
३५- जादूगर-  बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी यह फिल्म प्रकाश मेहरा के निर्देशक को ले डूबी।
३६-मैं आज़ाद हूँ - प्रेस को लताड़ने के लिए बनाई गई फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया।
३७- अग्निपथ-  विजय दीनानाथ चौहान के  किरदार के लिए अमिताभ बच्चन को  पहला राष्ट्रीय फिल्म  पुरस्कार मिला।
३८- हम- जुम्मा चुम्मा दे दे गीत के लिए अमिताभ बच्चन की आलोचना हुई।
३९- अजूबा- सोवियत-भारत सहयोग से बनी फ्लॉप फिल्म में अमिताभ अजूबा की भूमिका में थे।
४०- तेरे मेरे सपने- बच्चन के बैनर ए बी सी एल की पहली फिल्म से चंद्रचूड़ सिंह, अरशद वारसी, सिमरन और प्रिया गिल का डेब्यू हुआ था।
४१- मृत्युदाता- कोई पांच साल  बाद अमिताभ बच्चन की इस वापसी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बुरी असफलता मिली।
४२- सूर्यवंशम- दोहरी  भूमिका वाली बड़ी फ्लॉप फिल्म सेट मैक्स पर ज़बरदस्त हिट है।
४३- मोहब्बतें- चरित्र भूमिकाओं से अमिताभ  की सफल शुरुआत।
४४- एक रिश्ता- द बांड ऑफ़ लव- पिता, पुत्र और पुत्री के संबंधों  वाली फिल्म जूही चावला की प्रेगनेंसी  के कारण पिता-पुत्र के सम्बन्ध वाली फिल्म बन गई।
४५- अक्स-  हॉलीवुड फिल्म फालेन के फ्लॉप रीमेक के लिए अमिताभ बच्चन को समीक्षकों का फिल्मफेयर अवार्ड दिया गया।
४६- आँखें- एक बैंक मैनेजर द्वारा अपना बैंक लुटवाने के लिए अंधों का सहारा लेने की कहानी।
४७- कांटे- क्वॉन्टिन टारनटिनो का पसंदीदा रिजर्वायर डॉग्स का  हिंदी रीमेक।
४८- बूम-  नग्नता और अश्लीलता से भरी फिल्म करने के लिए अमिताभ बच्चन की कटु आलोचना हुई।
४९- बागबान- पिता-पुत्रों के संबंधों पर फिल्म में अमिताभ बच्चन ने तीन गीत गाये थे।
५०- खाकी- आतंकवादियों को  वाले पुलिस अधिकारी की सफल फिल्म।  फिल्म में ऐश्वर्या राय की खल भूमिका थी।
५१- देव- गोविन्द निहलानी की फिल्म में ईमानदार पुलिस अधिकारी।
५२- दीवार- युद्ध बंदियों पर यह मल्टीस्टार कास्ट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी
५३- वीर-ज़ारा- इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने वीर यानि शाहरुख़ खान के चचा चौधरी सुमेर सिंह का मेहमान किरदार किया था।
५४- ब्लैक- अल्झाइमर के रोगी अंधों-बहारों के शिक्षक देबराज सहाय की भूमिका के  लिए दूसरा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार।
५५- बंटी और बबली- बाप  बेटा और बहु के सुपर हिट कजरारे कजरारे गीत के कारण हिट फिल्म।
५६- सरकार- सुपर हिट देसी गॉड फादर सुभाष नागरे।
५७- गंगा- दूसरी भोजपुरी फिल्म में ठाकुर विजय सिंह की भूमिका में
५८- एकलव्य- द रॉयल गार्ड- अमिताभ बच्चन के साथ सैफ अली खान,  शर्मीला टैगोर, संजय दत्त, विद्या बालन, जैकी श्रॉफ, जिमी शेरगिल और बोमन ईरानी के साथ विधु विनोद  चोपड़ा की निराशाजनक फिल्म।
५९ -निशब्द- रामगोपाल वर्मा की कम उम्र की लड़की के साथ उम्रदराज़ व्यक्ति के रोमांस की फिल्म।
६०- - चीनी कम- बड़ी उम्र के शेफ के एक कम उम्र लड़की के साथ शादी की कहानी। 
६१- द लास्ट लेअर- अमिताभ  बच्चन की इंग्लिश फिल्म।
६२- भूतनाथ- एक भूत और छोटे बच्चे की दोस्ती की कहानी।
६३- अलादीन - इस फ़न्तासी फिल्म में  बच्चन ने जिनि का किरदार किया था।
६४- पा- अपने ही बेटे के बेटे बने थे अमिताभ बच्चन।
६५- रण - टेलीविज़न चैनल के निराश मालिक की भूमिका में।
६६- द ग्रेट गैट्सबी - पहली हॉलीवुड फिल्म।
६७- महाभारत- एनीमेशन फिल्म में भीष्म के एनिमेटेड करैक्टर को आवाज़ दी।
६८- भूतनाथ रिटर्न्स- भूतनाथ (२००८) की फ्लॉप सीक्वल फिल्म।
६९- षमिताभ- अमिताभ बच्चन और धनुष की एक साथ पहली फिल्म।
७०- पीकू- दीपिका पादुकोण के पिता की भूमिका में अमिताभ  बच्चन को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।
७१- वज़ीर-बिजॉय नम्बिआर की फिल्म में एक अपाहिज हत्यारे की भूमिका।
७२- पिंक-  वकील दीपक सहगल की भूमिका मे अमिताभ बच्चन।
७३- सरकार राज- फ्लॉप देसी गॉड फादर सुभाष नागरे।
७४- ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान - ठगों की इस कहानी में आमिर खान के साथ पहली बार अभिनय कर रहे हैं।
७५- १०२- नॉट आउट -  बूढ़े के सबसे ज़्यादा उम्र के बूढ़े का  ख़िताब  प्राप्त करने की ज़द्दोज़हद।

अल्पना कांडपाल




No comments:

Post a Comment