Wednesday 4 October 2017

चोपड़ा कजिंस की मन्नारा और मीरा !

क्या आप जानते हैं कि अभिनेत्री  प्रियंका चोपड़ा की तीन कजिनस फिल्मों में हैं।  परिणीति चोपड़ा को तो ज़्यादा दर्शक पहचानते होंगे।  मगर मीरा चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा को दक्षिण के दर्शक ज़्यादा पहचानते हैं।  मीरा चोपड़ा  कई तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।  मीरा ने सतीश कौशिक की कॉमेडी हॉरर फिल्म गैंग ऑफ़ घोस्ट्स (२०१४) से हिंदी फिल्म डेब्यू किया।  वह १९२०- लंदन (२०१६) में शरमन जोशी की नायिका शिवांगी की भूमिका में थी। हॉरर शैली की यह दोनों फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास नहीं कर पाई।  मीरा चोपड़ा भी अपना प्रभाव छोड़ पाने में नाकाम रही।  मन्नारा चोपड़ा ने भी २०१४ में ही ज़िद फिल्म से डेब्यू किया था।  विवेक अग्निहोत्री की इस इरोटिका में मन्नारा ने बदन खूब दिखाया।  लेकिन ज़्यादा
दर्शक फिल्म देखने को तैयार नहीं हुए।  अलबत्ता, मन्नारा की सेक्स अपील ने शुरूआती भीड़ जुटा कर फिल्म को बचा लिया।  मगर, इस फिल्म के बाद मन्नारा की दूसरी फिल्म रिलीज़ नहीं हो सकी।  इधर खबर है कि मीरा चोपड़ा को करण जौहर ने अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनाई जाने वाली फिल्म शिद्दत के लिए साइन किया है। क्या इस फिल्म  से मीरा चोपड़ा के हिंदी फिल्म करियर को कोई फायदा होगा ? यहाँ याद दिला दें कि यह दो नायकों वाला रोमांटिक ड्रामा फिल्म  है। इस फिल्म की मुख्य जोड़ी वरुण धवन और आलिया भट्ट की है।  यह जोड़ी चौथी बार एक साथ आ रही हैं।  फिल्म का दूसरा नायक आदित्य रॉय कपूर या अर्जुन कपूर में से कोई एक हो सकता है।  जिस फिल्म में वरुण-आलिया जोड़ी हो, उसमे किसी दूसरी अभिनेत्री के लिए कितना स्कोप हो सकता है? सबसे बड़ी बात यह फिल्म २०१८ के अंत में शुरू होगी।  तब तक क्या करेगी मीरा चोपड़ा ! 

No comments:

Post a Comment