Saturday 7 October 2017

हिंदुस्तान की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म २.०

रजनीकांत की अगले साल रिलीज़ होने जा रही विज्ञान फ़न्तासी फिल्म २.० बजट के लिहाज़ से हिंदुस्तान की सबसे महँगी फिल्म साबित होने जा रहे है।  इस फिल्म को बड़े भव्य पैमाने पर बनाया जा रहा है।  इस फिल्म का बजट ४०० करोड़ के करीब है।  इसके प्रमोशन में भी अच्छी खासी रकम खर्च की जा रहे है।  २७ अक्टूबर को फिल्म का म्यूजिक लांच किया जायेगा।  इस लॉन्चिंग को यादगार बनाने के लिए १२ करोड़ की भारी रखी गई है। २.० को १५ से ज़्यादा भाषाओँ में रिलीज़ किया जायेगा।  यह भाषाएँ देसी भाषाओं के अलावा विदेशी भी हैं।  फिल्म को ७००० स्क्रीन्स में रिलीज़ किया जायेगा।  फिल्म में रजनीकांत और एमी जैक्सन के अलावा बॉलीवुड अभिनेता  अक्षय कुमार खल-किरदार करते नज़र आएंगे। 

No comments:

Post a Comment