Saturday 14 October 2017

सलमान खान के साथ किक २ लगाएंगे वरुण धवन ?

जुड़वा २  की सफलता के बाद वरुण धवन के लिए खुशियों की ही खबर है।  जुड़वा २ के निर्माता साजिद नाडियाडवाला थे।  इस फिल्म की सफलता से उत्साहित साजिद ने वरुण धवन को अपनी सफल फिल्म किक के सीक्वल में सलमान खान के साथ वरुण धवन को लेने का मन बना लिया है। खबरची बताते हैं कि किक २ में वरुण धवन को लिए जाने की सिफारिश खुद सलमान खान ने की थी। हालफिलहाल किक २ की स्क्रिप्ट पर अभी काम चल रहा है।  स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद यह दोनों अभिनेता उसे पढ़ेंगे।  इसके बाद ही तय होगा कि फिल्म में सलमान खान के साथ वरुण धवन की जोड़ी बनेगी या नहीं |  यहाँ बताते चलें कि जुड़वा २ सलमान खान की १९९७ में रिलीज़ कॉमेडी फिल्म  जुड़वा का ही रीमेक है।  सलमान खान ने जुड़वाँ २ में भी प्रेम और राजा का दोहरा कैमिया किया था।  वरुण धवन के प्रेम और राजा के साथ सलमान खान के प्रेम और राजा का दृश्य दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था।  हर फ्रेम में वरुण धवन और सलमान खान की केमिस्ट्री साफ़ नज़र आती थी।  वरुण धवन सलमान खान के प्रशंसक हैं।  फिल्म इंडस्ट्री द्वारा भी वरुण धवन को सलमान खान का फ़िल्मी वारिस बताया जाता है।  अब चूंकि, वह सलमान खान की फिल्म के रीमेक को हिट बना चुके हैं, वरुण धवन खुद को सलमान खान का वारसी घोषित कर सकते हैं।  

No comments:

Post a Comment