Tuesday 14 November 2017

शाहिद कपूर बने एशिया के सबसे लोकप्रिय सेक्सी पुरूष

यूके से प्रकाशित अख़बार ईस्टर्न आय हर साल सबसे लोकप्रिय ५० सेक्सिस्ट एशियाई पुरुषों और महिलाओं की सूची बनाता हैं। इस साल की इस्टर्न आय़ की इस सूची में सबसे अग्रणी है बॉलीवूड अभिनेता शाहिद कपूर। इस फेहरिस्त में आने के लिए शाहिद कपूर को अन्य ब़ॉलीवूड सितारों से कडी टक्कर मिली।  लेकिन जिस सितारे को सोशल मीडिया और फिटनेस एक्सपर्ट्स से सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं, वही इस सूची में अग्रणी स्थान प्राप्त करता हैं। ईस्टर्न आय की स्तंभकार प्रिया मूलजी इस बारे में कहती हैं, "शाहिद कपूर ने जिस तरीके से मेहनत कर अपना शरीर बनाया हैं, उस वजह से वह काफी लोकप्रिय हैं। वह जिम में काफी मेहनत करते हैं, यह उनकी और उनके पत्नी की जिम से निकलती हुई फोटो से पता ही चल जाता हैं।

No comments:

Post a Comment