Wednesday 8 November 2017

खिलजी इमेज बदलने के लिए रणवीर को मनोज कुमार सहारा !

रणवीर सिंह की यह मुद्रा वरिष्ठ फिल्म एक्टर मनोज कुमार की याद दिला देती है।  रणवीर सिंह ने इस पोज़ को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में पोस्ट करते हुए लिखा  भी है- वर्कइन' द मनोज कुमार।  कभी मनोज कुमार का यह पोज़ हिंदी फिल्मों में काफी लोकप्रिय हुआ करता था।  इसे मनोज कुमार लुक भी कहा जाता था।  मनोज कुमार  के पिछले २२ सालों से सक्रीय न रहने के बावजूद उनका यह पोज़ दर्शकों के दिलो दिमाग पर बना हुआ है।  रणवीर सिंह का फेमस मनोज कुमार पोज़ के साथ अपनी इस इमेज को पोस्ट करने का मतलब क्या हो सकता है ? क्या रणवीर सिंह किसी बायोपिक फिल्म में मनोज  कुमार का किरदार करने जा रहे हैं ? १९८३ में क्रिकेट का विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका करने वाले रणवीर सिंह कोई ऐसी फिल्म नहीं कर रहे, जिसमे उन्हें मनोज कुमार की भूमिका करनी हो।  फिलहाल, वह किसी शो में मनोज कुमार की नक़ल करना भी नहीं चाहेंगे।  रणवीर सिंह का यह पोज़ अपनी इमेज को बदलने के लिहाज़ से पोस्ट किया गया लगता है।  रणवीर सिंह की दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर के साथ अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका वाली फिल्म पद्मावती १ दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।  रणवीर सिंह के खिलजी के गेटअप में इतने ज़्यादा चित्र सोशल मीडिया पर जारी हुए हैं कि रणवीर सिंह की इमेज अलाउद्दीन खिलजी वाली बन गई है। यह एक नकारात्मक इमेज हैं।  रणवीर सिंह हिंदी फिल्मों के लवर बॉय हीरो हैं।  नकारात्मक इमेज उनके बाजार में प्रभाव डाल सकती है।  इसलिए रणवीर सिंह का यह पोज़ अपनी इमेज बदलने का एक प्रयास भर है।  मनोज कुमार मशहूर अभिनेता रहे हैं।  उनकी इमेज दर्शकों की काफी जानी पहचानी है।  रणवीर सिंह इस प्रकार से अपनी खिलजी इमेज को बदल पाएंगे। 

No comments:

Post a Comment