Thursday 16 November 2017

आलिया भट्ट तीसरी बार बनेगी वरुण धवन की दुल्हनिया !

शशांक खेतान चाहते हैं कि आलिया भट्ट तीसरी बार वरुण धवन की दुल्हनिया बने।  शशांक ही पहले दो बार आलिया भट्ट को वरुण धवन की दुल्हनिया बना चुके हैं।  शशांक खेतान ने कोई तीन चार साल पहले चोर जोड़ी की कहानी पर फिल्म बनाने की सोची थी।  फिल्म के लिए स्क्रिप्ट तैयार करते समय उनकी कहानी के चरित्रों में काफी बदलाव आया।  वह चोर जोड़ा रोमांटिक जोड़ा बन गया।  इस प्रकार से तैयार हुई हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया की स्क्रिप्ट।  शशांक ने यह स्क्रिप्ट धर्मा प्रोडक्शंस को भेज दी।  करण जौहर को यह स्क्रिप्ट पसंद आई।  उन्होंने शशांक को आश्वासन दिया कि धर्मा प्रोडक्शंस उनकी स्क्रिप्ट पर फिल्म बनाएगा।  लेकिन, उस समय तय नहीं था कि शशांक खेतान फिल्म भी डायरेक्ट करेंगे।  शशांक ने स्क्रिप्ट को थोड़ा और माजा।  करण जौहर ने अपने प्रोडक्शन की परंपरा के विपरीत फिल्म का डायरेक्शन का जिम्मा भी शशांक को सौंप दिया।  शशांक ने स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर की वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी को लेकर फिल्म शुरू कर दी।  फिल्म का बजट ३३ करोड़ था।  फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर १०० करोड़ के आसपास का कारोबार कर लिया।  २०१६ में धर्मा प्रोडक्शंस ने अलग प्लाट और चरित्रों के साथ दुल्हनिया फ्रैंचाइज़ी में दूसरी फिल्म का ऐलान कर दिया।  आलिया भट्ट दूसरी बार वरुण धवन की दुल्हनिया बनी।  इस साल  मार्च में रिलीज़ बद्रीनाथ की दुल्हनिया ने ४५ करोड़ के बजट के मुक़ाबले २००  करोड़ का ग्रॉस किया।  इसीलिए, शशांक खेतान के तीसरी दुल्हनिया फिल्म बनाने का अनुमान लगाया जा रहा है।  लेकिन, फिलहाल, शशांक खेतान श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को स्टार बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।  वह ईशान खट्टर के साथ मराठी फिल्म सैराट के हिंदी रीमेक धड़क पर काम कर रहे हैं।  इस फिल्म को अगले साल ६ जुलाई को रिलीज़ होना है।  इसके बाद ही आशीष खेतान आलिया भट्ट को तीसरी बार वरुण धवन की दुल्हनिया बनाने की सोचेंगे।  

No comments:

Post a Comment