Tuesday 7 November 2017

हैप्पी बर्थडे बाहुबली की देवसेना अनुष्का शेट्टी

आज (७ नवंबर) बाहुबली सीरीज की फिल्मों की राजकुमारी देवसेना ३६ साल की हो गई।  अनुष्का शेट्टी साउथ फिल्मों की अभिनेत्री हैं। इसलिए, उनके बारे में हिंदी बेल्ट  में किसी को बहुत जानकारी नहीं।  अनुष्का शेट्टी, मेंगलोर, कर्नाटक के पुत्तुर में जन्मी हैं।  वह एक्ट्रेस और मॉडल हैं।  उनके फिल्म करियर की शुरुआत, २००५ में फिल्म सुपर से हुई थी।  इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड दिया था।  उन्हें दक्षिण की बड़ी अभिनेत्री बनाया एस एस राजामौली की तेलुगु एक्शन फिल्म विक्रमारकुडु ने।  फिल्म में अनुष्का के नायक रवि तेजा थे।  इस फिल्म के कई भारतीय भाषाओँ में रीमेक बनाये गए।  हिंदी में इसे राउडी राठौर टाइटल से अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा के साथ बनाया गया।  अनुष्का शेट्टी की ज़्यादातर तेलुगु और तमिल फ़िल्में हिंदी में डब हो कर रिलीज़ हुई थी।  अनुष्का शेट्टी दक्षिण की सबसे ज़्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्री हैं।  ५ फिट ९ इंच की अनुष्का शेट्टी को दक्षिण की अभिनयशील अभिनेत्री माना जाता है।  उनका  घर का नाम स्वीटी हैं।  अनुष्का शेट्टी की  तीन भाषाओं तेलुगु, तमिल और मलयालम में बनाई जा रही थ्रिलर फिल्म बागमती अगले साल रिलीज़ होगी।  यह फिल्म अनुष्का शेट्टी के करियर को चार चाँद लगाने वाली साबित हो सकती है।  

No comments:

Post a Comment