Tuesday 7 November 2017

शिल्पा शेट्टी ने ऐलान किया द मुंबई फेस्ट का

अगले महीने की २८ तारीख़ को मुंबई का एमएमआरडीए ग्राउंड ७ द्वीपों में तब्दील हो जायेंगे।  वन लव थीम पर आधारित द मुंबई फेस्ट ३ लाख वर्ग फुट में फैला होगा।  ख़ास बात यह है कि द मुंबई फेस्ट का आईडिया मुंबई में जन्मे और पले-बढ़े उन लोगों की उपज है, जो पूरी दुनिया में घूमे हैं। उनका मानना है कि मुंबई जैसी गतिशीलता किसी दूसरे शहर में नहीं है। इस फेस्ट का आयोजन द मुंबई फेस्ट चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। इस ट्रस्ट का उद्देश्य स्वस्थ, भूख रहित, कूड़ा रहित मुंबई बनाना है।  इस ट्रस्ट के अंतर्गत हंगर फ्री इंडिया, वर्ल्ड पीस समिट, प्लास्टिक फ्री स्वच्छ मुंबई, ब्लड डोनेशन ड्राइव,
हैल्दीयर मुंबई जैसे कार्यक्रम चलाये जायेंगे। इस फेस्ट के दौरान ड्रम कैफ़े द्वारा २१०० ड्रम बजा कर गिनेस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में नाम दर्ज कराया जायेगा। मुंबई फेस्ट २०१७ की घोषणा में अमरनाथ शारदा, डॉ विनोद हासल, कृष्ण कुमार सिंह, हरजीत सिंह आनंद, प्रणव जयराम, कैप्टन अविनाश सिंह, किक शारदा, प्रशांत शर्मा, डीजे शेजवुड, शिल्पा शेट्टी कुंड्रा, शिवछाजा, श्री लोकेश मुनी, श्री इंद्रदीयम्मा स्वामी, अंकित तिवारी, जसिंदर नरुला, कविता सेठ, रूप कुमार राठोड, हम्स्का अय्यर,
सुज़ान डी मेलो, अरविंदर सिंह, रमन महादेवन, ऋषिकेश चिरी, पंडित रोणु मजूमदार, घनश्याम वासनी, अहसा सिंह, सुधाकर शर्मा, वैशाली ने, प्रज्ञा वाणी, पृथ्वी गंधर्व, मकरंद देशपांडे, अजय पोहनकर, जेलिस शेरवानी, विकास मिटरसन के अध्यक्ष (इंडिया बिजनेस ग्रुप), श्रद्धा पंडित, प्रशांत इंगोले, मुर्तुजा और कादिर मुस्तफा, स्वच्छ भारत के अध्यक्ष श्री विनोद शुक्ला, श्री दीपक पंडित, कल्पना मुंशी सीएफबीपी, अध्यक्ष और मुंबई फेस्ट के सदस्यों में राम शंकर, विपिन अनेजा, डॉ. अनिल मुरारका और कैंडी ब्रार उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment