Wednesday 15 November 2017

रोहित शेट्टी को मिला मोस्ट स्टाइलिश स्टार फिल्ममेकर अवार्ड

गोलमाल अगेन की २०० करोड़िया सफलता के बाद रोहित शेट्टी की खुशियों की कोई सीमा नहीं है।  उनकी ख़ुशी में इजाफा करने का काम किया है लोकमत के पुरस्कार ने।  रोहित शेट्टी को मोस्ट स्टाइलिश स्टार फिल्ममेकर अवार्ड से नवाज़ा गया है।  उन्हें यह पुरस्कार महाराष्ट्र की मुख्य मंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के हाथों मिला।  अपने स्टाइल और फिल्म मेकिंग की गतिशीला के लिहाज़ से रोहित शेट्टी इस पुरस्कार के सर्वथा उपयुक्त साबित होते हैं।  पुरस्कार लेते समय रोहित शेट्टी ने काला पठानी सूट पहन रखा था।  

No comments:

Post a Comment