Monday 6 November 2017

कारगिल युद्ध पर करण जौहर की फिल्म

फिल्मकार करण जौहर इस समय तीन फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं।  इनमे से एक फिल्म फ़न्तासी है और दो युद्ध फ़िल्में हैं।  उनकी रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र ट्राइलॉजी फिल्म होगी।  दो युद्ध फिल्मों में एक बैटल ऑफ़ सरगढ़ी पर है।  इस फिल्म केसरी में मुख्य भूमिका  अक्षय कुमार की है।  यह फिल्म १८९७ में मुग़ल सेना और ब्रिटिश सेना की सिख रेजिमेंट द्वारा लड़े गए इतिहास के सबसे बड़े युद्ध पर है।  दूसरी फिल्म आधुनिक भारत में पाकिस्तान से १८ साल पहले लड़े गए कारगिल युद्ध पर है।  यह फिल्म नायिका प्रधान है। फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना और श्रीविद्या राजन ने गोलियों की बौछार के बीच हेलीकाप्टर उड़ाते हुए घायल सैनिकों को बचाया था। यह दोनों युद्ध के मैदान में हेलीकाप्टर उड़ाने वाली पहली महिला उड़ाका थी।  गुंजन सक्सेना को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।  करण जौहर  फिलहाल अपनी फिल्म के लिए कलाकारों की तलाश कर रहे हैं।     

No comments:

Post a Comment