Wednesday 8 November 2017

खरामा खरामा ही सही बॉलीवुड में चलेगा लक्ष्मी राय का करियर ?

हो सकता है कि २४  नवंबर को निर्माता पहलाज निहलानी और निर्देशक दीपक शिवदासानी की इरोटिका फिल्म  जूली २ रिलीज़ हो जाए।  इस फिल्म से दक्षिण की सितारा अभिनेत्री लक्ष्मी राय का बतौर नायिका हिंदी फिल्म डेब्यू हो रहा है।  दक्षिण में लक्ष्मी राय एक नाम है।  वह सेक्स बम है।  उन्हें वियाग्रा लेडी कहा जाता है।  यानि उनमे इतनी ज़्यादा उत्तेजना है।  क्या उनकी यह उत्तेजना दक्षिण के दर्शकों की तरह शेष भारत के दर्शकों, ख़ास तौर पर हिंदी दर्शकों के सर पर भी चढ़ेगी।  हिंदी बेल्ट मे अभी तक  महेंद्र सिंह धोनी की पूर्व प्रेमिका और सोनाक्षी सिन्हा की एक्शन फिल्म अकीरा की माया के बतौर पहचानी जाती लक्ष्मी राय अपनी नायिका इमेज बनाना चाहेंगी।  फिल्म जूली २ एक फिल्म स्टार के उस स्ट्रगल की है, जो उसने फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश और स्थापित होने के लिए किये।  क्या लक्ष्मी का ऑन स्क्रीन स्ट्रगल उन्हें ऑफ स्क्रीन यानि बॉलीवुड में स्थापित  कर पायेगा ? सवाल बड़ा है।  जवाब आसान नहीं।  लेकिन, लक्ष्मी चाहेगी ही कि धमाका हो या न हो, खरामा खरामा ही सही करियर चल निकले।  देखिये जूली २ में रवि किशन के साथ उनका डांस वीडियो खरामा खरामा।  

No comments:

Post a Comment