Tuesday 14 November 2017

हर्षवर्धन कपूर के साथ मोटवाने की फिल्म

मिर्ज़्या (२०१५) से फिल्म डेब्यू करने वाले अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की दूसरी फिल्म अब अगले साल २५ मई को रिलीज़ होगी।  मिर्ज़्या बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।  इसलिए, हर्षवर्धन की उम्मीदें विक्रमादित्य मोटवाने की इस फिल्म पर टिकी हुई है।  पहले इस फिल्म का नाम भावेश जोशी रखा गया था।  लेकिन, अब इसका टाइटल बदले जाने की खबर है।  यह फिल्म एक युवक की है, जिसको अपने बदले की तलाश है।  इस तलाश में उसे मालूम होता है कि उसकी किस्मत में कुछ बड़ी चीज़ लिखी है।  इस फिल्म में प्यार-मोहब्बत है, दोस्ती है, क्रोध भी है और शौर्य भी है।  इस फिल्म के एक्शन प्रचंड है।  पंजा युद्ध इन एक्शन की खासियत होगी। यह स्टंट अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हैं।  मोटवाने बताते हैं, "फिल्म के एक्शन कलेजा मुंह में ला देने वाले हैं।" इस फिल्म की तमाम शूटिंग मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में हुई है।  हर्षवर्धन ओलंपिक्स में शूटिंग के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय खिलाड़ी अभिनव बिंद्रा का किरदार भी करेंगे।  

No comments:

Post a Comment