Monday 6 November 2017

थ्रिलर फिल्म करेंगी कंगना रानौत

सिमरन की असफलता से हुए नुकसान को निर्माता के कंगना रनौत खुद के साथ बांटना चाहती हैं।  इसलिए, उन्होंने सिमरन के निर्माता शैलेश सिंह की अगली फिल्म के लिए अपनी फीस में कटौती कर दी है।  शैलेश सिंह ने कंगना रनौत की फिल्म तनु वेड्स मनु में भी पैसा लगाया था। उनकी कंगना के साथ अच्छी पटती है।  इसीलिए शैलेश सिंह ने सिमरन की असफलता के बावजूद  अपनी अगली फिल्म के लिए कंगना से ही सम्पर्क किया।  यह एक थ्रिलर फिल्म होगी। इस थ्रिलर फिल्म का निर्देशन दक्षिण के कोई निर्देशक ही करेंगे। यहाँ बताते चले कि कंगना रनौत की निर्माणाधीन फिल्म मणिकर्णिका का निर्देशन दक्षिण के निर्देशक कृष कर रहे हैं। पता चला है कि थ्रिलर फिल्म में कंगना के नायक राजकुमार राव होंगे। राजकुमार राव कंगना की हिट फिल्म क्वीन के नायक थे। कंगना रनौत  और राजकुमार राव ने ख़ालिश अपनी प्रतिभा के बल पर इंडस्ट्री और दर्शकों में अपना मुकाम बना लिया है। यह फिल्म अगले साल की दूसरी तिमाही में फ्लोर पर जाएगी।  

No comments:

Post a Comment