Sunday 12 November 2017

पद्मावती पर कैंची चलाएंगे संजय लीला भंसाली !

पद्मावती का सेट 
संजय लीला भंसाली को इतने प्यार से बनाई गई अपनी फिल्म पद्मावती पर कैंची चलाने के लिए मज़बूर होना पड़ रहा है। इसका मतलब यह नहीं कि पद्मिनी को लेकर उठे विवाद से संजय घबरा गए हैं।  बल्कि, कैंची चलाना उनकी मज़बूरी है।  पद्मिनी की कुल लम्बाई या अवधि २१० मिनट की हो गई है। हालाँकि, संजय लीला भंसाली की ज़्यादातर फ़िल्में काफी बड़ी रही है।  लेकिन, पद्मिनी की लम्बाई कम करना ज़रूरी समझा जा रहा है।  फिल्म १६० करोड़ के बजट में बनी है। फिल्म को रिकॉर्ड प्रिंट्स में रिलीज़ किया जा रहा है।  १ दिसंबर के बाद दो हफ्ता कोई हिंदी फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही है।  १५ दिसंबर को फुकरे रिटर्न्स की रिलीज़ ही ख़ास होगी।  इसलिए, इतना समय काफी है, फिल्म का अपनी लागत निकालने के लिए।  लेकिन, इसके आड़ फिल्म की लम्बाई आएगी।  पद्मावती के ज़्यादा शो नहीं रखे जा सकेंगे।  ऐसे में अगर कोई उंच नीच हुई तो फिल्म के लिए लागत निकालना ही मुश्किल हो जायेगा। बस, भंसाली और उनकी टीम की चिंता यही होगी कि फिल्म की लम्बाई काम होने से रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर में से किसी की भूमिका पर कैची ज़्यादा न चल जाए।  इससे यह कलाकार असंतुष्ट हो सकते हैं। इसलिए, सभी  एक्टर्स को खुश रखते हुए, फिल्म की लम्बाई कम करना, भंसाली के लिए रस्सी पर चलने जैसा ही होगा।  

No comments:

Post a Comment