Thursday 9 November 2017

हो रही है फुकरों की वापसी !

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के फुकरे गैंग की फिर वापसी हो रही है।  डायरेक्टर मृगदीप सिंह लाम्बा  इन फुकरों को एक नई कहानी में पिरो कर ला  रहे हैं।  पिछली फुकरे में चार फुकरों ने भोली पंजाबन को जेल भेज दिया था।  अब फुकरे २ में भोली पंजाबन (ऋचा चड्डा)  जेल से बाहर आ गई है ।  उसके दिल मे चारों फुकरों से बदला लेने की आग भरी हुई है।  जबकि, चार फुकरों में से एक फुकरा  दिलीप सिंह उर्फ़ चूचा  उससे प्रेम करने लगता और भविष्य के सपने भी बुनने लगता है।   मृगदीप ने विपुल विग के साथ लिखी पटकथा में चारों फुकरों, उनकी प्रेमिकाओं और भोली पंजाबन को समेटा है।   पुलकित सम्राट (विकास गुलाटी उर्फ़ हनी), वरुण शर्मा (दिलीप सिंह उर्फ़ चूचा),  अली फज़ल (ज़फर), मनजोत सिंह (लाली), ऋचा चड्डा (भोली पंजाबन), प्रिया आनंद (प्रिया),  विशाखा सिंह (नीतू सिंह) और पंकज त्रिपाठी (पंडित) के अपने फुकरे वाले किरदारों को दोहरा रहे हैं।  फुकरे रिटर्न्स की बड़े परदे पर वापसी ८ दिसंबर को हो रही है।  आज इस फिल्म के करैक्टर पोस्टर जारी किये गए।  पेश हैं पोस्टर - 




No comments:

Post a Comment