Tuesday 5 December 2017

लंदन के मेयर ने बताया कैटरीना कैफ को अपना !

Katrina Kaif Vogue India
लंदन के मेयर सादिक़ खान, आजकल भारत के तीन शहरों मुंबई, दिल्ली और अमृतसर के ऑफिसियल दौरे पर हैं। उनके मुंबई में प्रवास के दौरान उनके सम्मान में पूरा बॉलीवुड जैसे उमड़ पड़ा था। अम्बानियों और मिलिंद देवड़ा के अलावा करण जौहर ने भी उन्हें सितारों भरी आवभगत दी।  अम्बानी और करण जौहर की पार्टी में आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, शाहरुख़ खान, अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारों तक ने हाजिरी दी।  इस पार्टी के दौरान बोलते हुए लंदन के मेयर सादिक़ खान ने कहा, "ब्रिटिश बॉलीवुड सुपरस्टार कैटरीना कैफ से मिलकर बड़ा अच्छा लगा।  उनकी सफलता, दोनों शहरों (मुंबई और लंदन) के गहरे संबंधों और तेज़ी से बढ़ाते फिल्म उद्योग का एक और उदाहरण है।" इसे चढ़ते सूरज को सलाम करना कहा जायेगा या कुछ और।  लेकिन, इतना तय है कि एक विदेशी अभिनेत्री ने बॉलीवुड में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त कर ली है।  वह ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनके परदे पर आने पर सिनेमाघरों में दर्शक किसी खान अभिनेता के स्वागत  के बराबर तालियां बजाते हैं।  निश्चित रूप से अपने लिए लंदन के मेयर से यह सम्मानजनक शब्द पा कर कैटरीना कैफ उत्साहित हुई होंगी।  उनका यह उत्साह, निश्चित ही, टाइगर ज़िंदा है को बड़ी सफलता मिलने पर कई गुना बढ़ जायेगा। सलमान खान के साथ टाइगर ज़िंदा है २२ दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।  

No comments:

Post a Comment