दर्शकों को याद होगी, निर्देशक सूरज बड़जात्या की १९९४ में रिलीज़ फिल्म हम आपके हैं कौन की। इस फिल्म में रेणुका शहाणे ने माधुरी दीक्षित की बड़ी बहन का किरदार किया था , जो अपनी छोटी बहन को अपनी देवरानी बनाना चाहती थी। लेकिन, एक दुर्घटना में मृत्य हो जाने के कारण अपने ख्वाब पूरे नहीं कर पाती। इस फिल्म को २३ साल बीत चुके हैं। इस सुपर हिट फिल्म के बावजूद यह दोनों हिट ऑन स्क्रीन बहने दुबारा एक साथ नज़र नहीं आई। लेकिन, अब यह दोनों एक मराठी फिल्म में काम करने जा रही हैं। दर्शकों के जेहन में यह सवाल पैदा हो सकता है कि क्या निर्देशक तेजस विजय देऊस्कर की इस अनाम मराठी फिल्म में दोनों एक बार फिर बहनों की भूमिका में होंगी या देवरानी-जेठानी बनेंगी ? वास्तविकता यह है कि एक फिल्म में साथ होने के बावजूद दोनों एक साथ नज़र नहीं आएंगी। इन दोनों के किरदार कथा-वृतांत से ही एक दूसरे से जुड़ेंगी। फिल्म की नायिका माधुरी दीक्षित हैं।
No comments:
Post a Comment