Wednesday 13 December 2017

माय बर्थडे सांग के साथ समीर सोनी बन गए निर्देशक

माय बर्थडे सॉंग।  संजय सूरी और समीर सोनी की बतौर निर्माता फिल्म का नाम है माय बर्थडे सांग।  यह एक थ्रिलर फिल्म है।  फिल्म एक ख्वाब की है। ख्वाब में आप एक विरला फूल देखते हैं।  चकित से आप फूल तोड़  लेते हैं।   क्या हो, जब आपकी नींद खुलती है तो आप पाते हैं कि वह फूल आपके  हाथ में हैं। लेकिन, क्या हो अगर....!   इस रहस्य और सनसनी से भरपूर कहानी समीर सोनी ने वृषाली तेलंग के साथ लिखी है।  फिल्म की मुख्य  भूमिका में संजय सूरी, नोरा फतेही, ज़ेनिया  स्टार, अयाज़ खान, पितोबाश और इलेना कज़ान हैं।  साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म माय बर्थडे सांग का निर्देशन समीर सोनी ने किया है।  यह समीर की पहली बतौर लेखक और निर्देशक फिल्म  है।  

No comments:

Post a Comment