Friday 15 December 2017

प्रियंका चोपड़ा के एक मिनट के एक करोड़ !

प्रियंका चोपड़ा के पास फिलहाल कोई हिंदी फिल्म नहीं।  लेकिन, इसके बावजूद, मनोरंजन के क्षेत्र में उनकी मांग बहुत ज़्यादा है।  वह ज़ी सिने अवार्ड्स के वार्षिक समारोह में डांस करते नज़र आएँगी। यह पांच मिनट का कार्यक्रम प्रियंका  चोपड़ा के हिट गीतों का मेडले होगा। अवार्ड्स से जुड़े सूत्रों की माने तो प्रियंका चोपड़ा ने पांच मिनट के इस डांस के लिए पांच करोड़ का  चेक लिया है।  यानि, हर एक मिनट के लिए एक करोड़। अवार्ड्स के आयोजकों ने प्रियंका चोपड़ा को इतनी बड़ी रकम दे भी दी।  क्योंकि, वह जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा की इस समय सबसे ज़्यादा मांग है।  उनका डांस अवार्ड्स समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण होगा। प्रियंका चोपड़ा पूरे दो साल बाद किसी घरेलु अवार्ड फंक्शन में डांस करेंगी।  यहाँ बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा के एक डांस नंबर को रखने के लिए आइफा वाले काफी रूचि रखते थे। उन्होंने ज़ी से पहले प्रियंका से संपर्क भी साधा था।  यह फंक्शन न्यू यॉर्क में होना है। आजकल,  न्यू यॉर्क प्रियंका चोपड़ा का अस्थाई घर बना हुआ है।  इसके बावजूद आइफा से बात नहीं बन सकी। क्योंकि, वह प्रियंका चोपड़ा को इतनी बड़ी रकम देने में  हिचक रहे थे। आखिरकार बाज़ी ज़ी अवार्ड्स के आयोजकों के हाथ रही। प्रियंका चोपड़ा की देश-विदेश के अवार्ड्स फंक्शन में इतनी ज़्यादा मांग उनके हॉलीवुड के प्रोजेक्ट क्वांटिको, आदि के कारण है। वैसे खबर यह है कि देश में क्रिसमस और न्यू ईयर ईव मनाने के दौरान वह दो तीन हिंदी फ़िल्में साइन कर सकती हैं।  

No comments:

Post a Comment