Saturday 13 January 2018

क्या विवेक अग्निहोत्री खोल पाएंगे शास्त्री जी की मौत का रहस्य ?

क्या विवेक अग्निहोत्री खोल पाएंगे रहस्य ?
लगभग ५२ साल पहले, सुदूर यूएसएसआर (अब विभाजित) के ताशकंद से भारत के दूसरे प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के देहांत की खबर आई थी। वह, पाकिस्तान से १९६५ का युद्ध जीतने के बाद, पाकिस्तानी राष्ट्रपति से वार्ता हेतु ताशकंद गए हुए थे। बताते हैं कि वहां उन पर समझौते के लिए दबाव डाला गया। इस समझौते के तहत भारत की सेना को पाकिस्तान का जीता हुआ पूरा इलाका बिना शर्त वापस कर देना था। इससे शास्त्री जी सदमे, तनाव और दबाब में थे। रात उन्हें दिल का दौरा पडा और वह चल बसे। कुछ अफवाहें यह भी थी कि उन्हें जहर देकर मारा गया। लेकिन, यह गुत्थी कभी खुल नहीं सकी कि उनकी मृत्यु कैसे हुई ? यह स्वाभाविक थी या उन्हें मारा गया ? 
क्यों नहीं बनाई गई फ़िल्में ?
ख़ास बात यह थी कि बॉलीवुड ने भी इस महत्वपूर्ण घटना की जांच कर कोई फिल्म बनाने की कोशिश नहीं की। अगर हॉलीवुड होता तो शायद इस रहस्यमयी मृत्य पर दसियों फ़िल्में बन गई होती। ऐसा लगता है कि अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने यह बीड़ा उठाया है। उन्होंने, शास्त्री जी की रहस्यपूर्ण मृत्यु के ५२ साल होने पर ट्विटर के माध्यम से यह सवाल उठाया कि शास्त्री जी की इस मौत के रहस्य से पर्दा क्यों नहीं उठाया गया ? विवेक कहते हैं, “मैं कहानी के दोनों कथनों को दर्शकों को दिखाना चाहता हूँ।” लेकिन, जहाँ तक विवेक के शास्त्री जी के मौत के रहस्य को खंगालने का सवाल है, वह पिछले एक साल से ऐसा कर रहे हैं। इस साल की तरह, पिछले साल जनवरी में भी उन्होंने ऐसा ही ऐलान किया था। परन्तु वह अभी तक भारत के प्रथम प्रधान मंत्री के किरदार के लिए अभिनेता का चुनाव तक नहीं कर सकें। हालाँकि, वह फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और नसीरुद्दीन शाह को लिए जाने का दावा करते हैं। वह कहते हैं, “इस फिल्म की कहानी कहने के लिए इन दोनों से विश्वसनीय कोई दूसरा अभिनेता नहीं हो सकता।” अब यह तो भविष्य बतायेगा कि अगली जनवरी २०१९ तक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म घोषणा से कितना आगे बढ़ सकी है? 
 दिशा पाटनी की हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्म संघमित्रा की खबर के लिए क्लिक करें- 

No comments:

Post a Comment