Friday 5 January 2018

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण सगाई, टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी की शादी?

फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के क्रिकेटर विराट कोहली से शादी करने के बाद बॉलीवुड में प्रेम प्रपंच में फंसी तमाम फिल्म अभिनेत्रियों के शादी या सगाई की सच्ची झूठी खबरें मीडिया में सुर्खियाँ पा रही हैं। जहां दिशा पाटनी  की शादी की खबर सुर्ख है, वहीँ दीपिका पादुकोण की सगाई की भी अफवाह है। आजकल, गोवा में अहमद खान की फिल्म बागी २ की शूटिंग हो रही है। इस सीक्वल फिल्म में टाइगर की नायिका के बतौर बागी की श्रद्धा कपूर की जगह दिशा पाटनी ने ले ली है। कुछ समय पहले, दिशा पाटनी और टाइगर के गोवा में समुद्र के किनारे के चित्र मीडिया में आये थे। इनमे टाइगर श्रॉफ अपना कसरती बदन अर्द्ध नग्न दिखा रहे थे, वही दिशा पाटनी हमेशा की तरह अपनी संतुलित काया का प्रदर्शन २ पीस बिकिनी में उन्मुक्त तरीके से कर रही थी। इस दौरान एक विडियो सोशल साइट्स पर लीक हुआ। इस विडियो में टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्म की नायिका दिशा पाटनी की मांग भर रहे थे। इस विडियो के ज़रिये यह अफवाह गर्म हो गई कि टाइगर ने दिशा से गोवा में शादी कर ली। हालाँकि, दिशा और टाइगर रोमांस की खबरें बागी २ साइन करते ही उड़ने लगी थी, लेकिन टाइगर का दिशा से बिना माँ पिता की मौजूदगी में शादी करना गले उतरने वाला नहीं था। क्योकि टाइगर श्रॉफ अपने माँ और पिता का बेहद सम्मान करते हैं। बाद में यह साफ़ हुआ कि यह विडियो फिल्म के ही एक दृश्य की चुराई हुई क्लिप का हिस्सा था। अब एक बेहद रोमांटिक जोड़े रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबर। आजकल यह बाजीराव मस्तानी जोड़ा श्रीलंका में छुट्टियाँ मना रहा है। इन लोगों के दिन ब दिन गहराते रोमांस और रणवीर सिंह और दीपिका द्वारा एक दूसरे के प्रति प्यार खुले आम स्वीकार करने से इन दोनों के कभी भी शादी कर लेने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। अनुष्का शर्मा की शादी के बाद इस धारणा को बल मिला कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कभी भी विदेश में शादी कर सकते हैं। ऐसे में श्रीलंका में इनकी छुट्टियाँ इसे बल दे गई।  यह खबर आम है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण श्रीलंका में सगाई कर सकते हैं या इन दोनों सगाई कर ली है। शादी और सगाई के इस मौसम में, जब दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ की शादी तथा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की सगाई की खबरें सुर्ख हो रही हो तो लम्बे समय से मिलते बिछुड़ने और मिलने वाले वरुण धवन और नताशा दलाल तथा सोनम कपूर और आनंद आहूजा के फिर एक होने की खबरें क्यों न सुर्ख हो. खबर गर्म है कि वरुण धवन इस साल नताशा के साथ शादी कर सकते हैं. लीजिये जी बॉलीवुड में मानसून वेडिंग का महीना आ गया।  

No comments:

Post a Comment