Saturday 10 February 2018

सलमान खान और जैक्विलिन का डांस

जुम्मे की रात है - फिल्म किक 
खबर गर्मागर्म है कि सलमान खान और जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ आजकल बैंकाक में पटाया बीच पर गर्मागर्म रोमांस कर रहे हैं। लेकिन, उनका यह रोमांस रील के लिए है।  आजकल, बैंकाक में रेमो डिसूज़ा की रेस फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म रेस ३ की शूटिंग चल रही है। इस दौरान इन दोनों पर यह गीत फिल्माया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि यह गीत उतना ही हॉट होगा, जितना इस जोड़ी के जुम्मे की रात और हैंगओवर गीत थे। इस गीत पर कितनी मेहनत लगाईं जा रही है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म के निर्देशक और कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा इस डांस नंबर की कोरियोग्राफी कोई बीस दिनों से कर रहे थे। बताते हैं कि इस गीत में काफी एक्शन भी होंगे। इस गीत का हिस्सा डेज़ी शाह भी हैं।  बताते हैं कि उनके पाँव में फ्रैक्चर है। लेकिन, रेमो इस गीत में डेज़ी को शामिल करेंगे।  डेज़ी का हिस्सा इस तरह से फिल्माया जायेगा कि उनका चोटिल पैर नज़र नहीं आये। इस गीत के सन्दर्भ में एक दिलचस्प बात यह है कि इस नंबर के लिए दो गीत चुने गए हैं। शूटिंग किस गीत पर हुई, इसका पता बाद में चलेगा।  रेस ३ में बॉबी देओल, डेज़ी शाह, साकिब सलीम और अनिल कपूर भी अभिनय कर रहे हैं।  यह फिल्म इस साल ईद वीकेंड पर रिलीज़ होनी है।  




No comments:

Post a Comment