Tuesday 27 February 2018

सोनी पर यह प्यार नहीं तो क्या है !

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और 'एक दूजे के वास्ते' के निर्माता, प्रसिद्ध लेखक और निर्माता, बिंदू मूविंग इमेजेस के दिलीप झाआधुनिक दिनों की एक ताजा और असाधारण प्रेम कहानी ये प्यार नहीं तो क्या है पेश करने जा रहे हैं। इस शो को रियल लाइफ रखने की भरपूर कोशिश की गई है।  दर्शकों को असली उच्च मध्यवर्ग की लाइफस्टाइल और संस्कृति दिखाने एवं उन्हें बेहतरीन व्यूइंग अनुभव प्रस्तुत करने के लिए आधुनिक दिल्ली की पृष्ठभूमि पर सेट किए गए हैं। इस शो के ज्यादातर हिस्सों की शूटिंग दिल्ली और नोएडा में और उसके आसपास के असली मेंशंस और प्रसिद्ध जगहों पर की गई है। एक दूजे के वास्ते में सिद्धांत सिन्हा की भूमिका में नमित खन्ना को चुना गया है। वह मॉडलिंग की दुनिया में वह एक जानापहचाना नाम हैं। उन्होंने सब्यसाची व अन्य जैसे प्रसिद्ध ब्रांड्स के साथ काम किया है। वेब सीरीज ट्विस्टेड में उनकी भूमिका को भी बहुत प्रशंसा मिली है। लंदन में जन्मे नामित एक फिल्म बैंग बैंग बैंकाक (२०१३) कर चुके हैं। पलक जैन का यह पहला शो है।  वह इस शो में नायिका अनुष्का रेड्डी की भूमिका निभाएंगी । इसकी स्टारकास्ट में उद्योग के मनीष चौधरी, अल्का अमीन, अनुराग अरोड़ा और अन्य कई प्रसिद्ध नाम शामिल हैं। यह प्यार नहीं तो क्या है कहानी एक उदीयमान वकील की, जो लगातार सफलता की खोज में है। भले ही वह सफल है, लेकिन सफलता की नई ऊंचाईयों पर पहुंचने का उसका जोश कभी खत्म नहीं होता है। यह कहानी दर्शकों को बांधे रखेगी, उनमें हलचल पैदा करेगी और उन्हें यह सोचने और सवाल करने पर मजबूर करेगी कि आधुनिक दुनिया के जोड़े के लिए सारी योजनाओ में प्यार का क्या महत्व है ! अगर आपका प्रिय आपके पक्ष में नहीं है, तो भौतिक उपलब्धियां और सफलता के कोई मायने नहीं है। यह शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर जल्द आ रहा है ।



No comments:

Post a Comment