Tuesday 13 February 2018

अब अस्सी के दशक में Rheson फैशन ब्रांड

अनिल कपूर की बेटियों रिया कपूर (Rhea Kapoor) और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के नामों का रीमिक्स फैशन ब्रांड  रीसोन (Rheson) अब अतीत के कुछ ज़्यादा पीछे जाने को तैयार है।  अपने इस ब्रांड के अंतर्गत इन दोनों बहनों ने पिछली बार १९९० के दशक को अपनी फैशन लाइन में उकेरा था। अब वह १९८० के दशक को ब्रांड में उतारने जा रहे हैं।  बकौल रिया कपूर, मैं और सोनम इसी दशक में ;पैदा हुए थे।  उस समय, जब उनकी  किस  प्रकार के कपडे पहना करती थी, यह उनके जेहन में चस्पा है।  वह इन्हे  अपनी फैशन लाइन में उतारना चाहती हैं।  हालाँकि, यह लाइन कुछ महँगी होगी, लेकिन अतीत का मज़ा लूटना भी तो कुछ होता है।  इस लाइन में हर आयोजन के लिए पोशाकें होंगी।  मसलन, शाम को क्या पहना जाए।  पार्टी में क्या हो ! कॉकटेल पार्टी हो तो क्या सूट करेगा, आदि आदि।  कपूर बहनों के इस ब्रांड को अभी एक साल से थोड़ा ज़्यादा का समय बीता है, लेकिन इस ब्रांड में फैशनपरस्त लोगों के बीच अपनी पहचान बना ली है।  कपूर बहनों का इरादा अपने इस ब्रांड को दुनिया में  स्थापित करने का है।  यहाँ बताते चलें कि रिया अपनी बहन की फिल्मों की पोशाकें खुद तैयार करती हैं।  सोनम कपूर, करीना कपूर खान और ऋचा चड्डा  की फिल्म वीरे दी वेडिंग की तमाम पोशाकें  रीसोन ब्रांड  द्वारा ही बनाई गई हैं। 




 

No comments:

Post a Comment