Thursday 8 March 2018

विवाहेतर संबंधों का बेपनाह ट्विस्ट

जेनिफ़र विंगेट के शो बेहद की तरह बेपनाह में भी ट्विस्ट एंड टर्न बेपनाह हैं। तभी तो इस थ्रिलर शो का टाइटल बेपनाह रखा गया है।  इस शो की कहानी इस मिथ्याभास पर लिखी गई है कि दो गलत मिल कर सही साबित होते हैं। क्या यह विरोधाभास नहीं। इसीलिए, तो यह शो दिलचस्प है। यह सीरियल आदित्य और जोया की प्रेम कहानी के इर्दगिर्द घूमता है। आदित्य और जोया दोनों ही विवाहित है। यह जानते हुए भी आदित्य ज़ोया से प्रेम करने लगता है और जोया मना नहीं करती। इस शो में आदित्य की भूमिका हर्षद चोपड़ा कर रहे हैं। टीवी दर्शक हर्षद को सीरियल लेफ्ट राईट लेफ्ट के कैडेट अली बेग की भूमिका से पहचानते है। वह १० टेली सीरियल कर चुके हैं। वहीँ, जेनिफ़र विंगेट को संजय लीला भंसाली के शो सरस्वती चन्द्र की कुमुद के तौर पर अच्छी खासी पहचान मिली। जेनिफ़र अब तक कोई २४ शो कर चुकी हैं। उन्होंने, सीरियल बेहद में माया मेहरोत्रा के किरदार से दर्शकों को बुरी तरह से चौंकाया था। हर्षद और जेनिफ़र पिछले कई सालों से टीवी इंडस्ट्री में हैं तथा एक दूसरे को जानते हैं। लेकिन, यह दोनों पहली बार बेपनाह में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इस शो में जोया के पति यश की भूमिका सहबान अज़ीम, आदित्य की पत्नी पूजा की भूमिका नमिता दुबे ने की है। इस शो का निर्माण गुजरे जमाने के एक्टर प्रेमनाथ और बीना रॉय के बेटे प्रेमकिसन ने किया है। प्रेमकिसन ने राजश्री की फिल्म दुल्हन वही जो पिया मन भाये जैसी बड़ी फिल्म की है। इसके बावजूद उनका फिल्म करियर जम नहीं सका। लेकिन, बतौर निर्माता अपने शो में वह काफी सफल हो रहे हैं। इस शो का प्रसारण, १९ मार्च से कलर्स पर होगा। 

उत्कर्ष का परिचय करवा कर अनिल शर्मा ने मनाया अपना जन्मदिन  - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment