Wednesday 28 March 2018

जानवरों की आवाज़ समझ पाने वाला डॉक्टर डूलिटिल

पिछले दिनों (२८ मार्च को) अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिये अपनी मुख्य भूमिका वाली फिल्म वॉयेज ऑफ़ डॉक्टर डूलिटिल की पूरी वॉयस स्टारकास्ट के साथ अपना परिचय भी दिया। ह्यू लोफ्टिंग की १९२० में बच्चों के लिए लिखी गई किताब डॉक्टर डूलिटिल पर इस फिल्म में, रॉबर्ट ने डॉक्टर डूलिटिल की भूमिका की है। यह फिल्म एक ऐसे डॉक्टर की कहानी है, जिसे एक दिन पता चलता है कि वह जानवरों से बातचीत कर सकता है और उनकी बोली समझ सकता है। इस फिल्म में डॉक्टर डूलिटिल के अलावा दो-तीन दूसरे मानव चरित्र ही हैं। इन मानव चरित्रों को अंटोनिओ बँडेरास और माइकल शीन कर रहे हैं। फिल्म के जानवरों को आवाज़ देने वाले एक्टर्स में सेलेना गोमेज़ (बेट्सी जिराफ़), कुमैल नांजिआनी (पलिम्प्टन ऑस्ट्रिच), जॉन सेना (योष पोलर बेयर), ऑक्टेविआ स्पेंसर (डाब डाब बत्तख), मरियन कोटिलार्ड (टूटू लोमड़ी), रामी मालेक (ची ची गोरिल्ला), क्रैग रॉबिंसन (फ्लेमिंग चूहा), कार्मेन एजोगो (रेजीन शेरनी) और फ्रांसिस डे ला टूर (गिनो सोअर्स) के नाम शामिल हैं। इन एक्टरों से पहले टॉम हॉलैंड (जेपी चूहा), एमा थॉम्पसन (पोलीनीशिया तोता) और राल्फ फिएन्स (बैरी चीता) को रॉबर्ट डाउनी जूनियर के साथ ही लिया जा चुका था। लेखक, पटकथाकार और निर्देशक स्टीफेन गैगन की फिल्म वॉयेज ऑफ़ डॉक्टर डूलिटिल १२ अप्रैल २०१९ को रिलीज़ हो रही है।

केदारनाथ के बजाय सिम्बा होगी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment