Monday 19 March 2018

सिकंदर है रेस ३ में सलमान खान का किरदार !

रेस ३ का प्रचार शुरू हो गया।  सलमान खान ने इसकी शुरुआत की थी १४ मार्च को रेस ३ के मोशन पोस्टर के साथ, यह ऐलान कर के कि रेस ३ को रिलीज़ होने  में सिर्फ ३ महीने बाकी है।  आज, सलमान खान ने अपना एक पोस्टर जारी किया।  इस पोस्टर में, सलमान खान की आँखों  पर  काला चश्मा चढ़ा है। वह काली शर्ट-पेंट पहने हैं, बांये कंधे पर  कोट डाल रखा है और दाहिने हाथ में गन है।  वह पीछे की तरफ  किसी को  चैलेंज देते से  लग रहे हैं।  पृष्ठभूमि में रेस ३ का लोगो नज़र आ रहा है।  इस पोस्टर  के साथ सलमान खान का सन्देश है- इस हफ्ते मिलता हूँ #रेस३ की फॅमिली से....मेरा नाम है सिकंदर. सेल्फलेस ओवर सेल्फिश।  इससे साफ़ है कि इस हफ्ते, दर्शकों के सामने रेस ३  की पूरी स्टार कास्ट होगी।  उनका परिचय भी होगा।  सलमान खान ने अपने करैक्टर का परिचय दे दिया है।  फिल्म में सलमान खान का नाम सिकंदर होगा।  उनका चरित्र रेस ३ के परंपरागत परिवार से मिलता हुआ है, स्वार्थी और धोखेबाज़।  इसीलिए, सलमान खान ऐलान कर रहे हैं- सेल्फलेस ओवर सेल्फिश।  फिल्म की एक नायिका जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ इस किरदार के बारे में यह लिख कर कि मिलिए सिकंदर से, रहस्य जो आप सुलझा नहीं सकते, इस ज़्यादा  रहस्यपूर्ण  बना देती हैं ।  रेमो डिसूज़ा निर्देशित फिल्म रेस ३ ईद वीकेंड पर रिलीज़ हो रही है।


एमसीयू की सबसे लम्बी फिल्म है इनफिनिटी वॉर - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment