Saturday 28 April 2018

प्रभाष की दूसरी द्विभाषी फिल्म में पूजा हेगड़े

बाहुबली एक्टर प्रभाष एक बार फिर पीरियड फिल्म में नज़र आयेंगे। लेकिन यह फिल्म पीरियड रोमांस फिल्म होगी। 

इस पीरियड रोमांस फिल्म का निर्देशन राधा कृष्णा कुमार कर रहे हैं। 

यह फिल्म दो भाषाओँ तेलुगु और हिंदी में बनाई जायेगी। 

यह प्रभाष की दूसरी तेलुगु हिंदी फिल्म होगी। 

प्रभाष की पहली तेलुगु हिंदी फिल्म साहो की शूटिंग लगभग पूरी होने को है। साहो में प्रभाष की नायिका बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हैं। 

लेकिन, इस पीरियड फिल्म में प्रभाष का रोमांस पूजा हेगड़े हैं। 

पूजा हेगड़े को हिंदी दर्शकों ने आशुतोष गोवारिकर की पीरियड फिल्म मोहनजोदड़ो में देखा था। यह फिल्म फ्लॉप हुई थी। 

लेकिन, पूजा की इसी दौरान रिलीज़, अल्लू अर्जुन के साथ तेलुगु फिल्म दुव्वाडा जगन्नाथम हिट हो गई थी। 

इससे, पूजा हेगड़े तेलुगु फिल्मों में रम गई। 

इस समय वह दक्षिण के तमाम बड़े सितारों के साथ फ़िल्में कर रही हैं। 

हिंदी फिल्मों में भी उन्हें मौके मिल रहे हैं। 

प्रभाष के साथ द्विभाषी फिल्म से पहले उन्हें अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल ४ के लिए साइन कर लिया गया है। 

क्या प्रभाष और अक्षय कुमार के साथ फिल्मों के ज़रिये पूजा हेगड़े का हिंदी फिल्म करियर नयी करवट लेगा ? 

 शक्ति कपूर और पूनम पांडेय की वापसी !- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment