Tuesday 17 April 2018

शाहिद कपूर की बहन की वापसी खजूर पे अटका

शाहिद कपूर के, माँ नीलिमा अज़ीम और उनके दूसरे पति राजेश खट्टर से भाई ईशान खट्टर की पहली फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स अगले हफ्ते रिलीज़ होने जा रही है।
शाहिद कपूर के, पिता पंकज कपूर की दूसरी बीवी सुप्रिया पाठक से बहन सना कपूर की पहली फिल्म शानदार २०१५ में ही रिलीज़ हो चुकी है। इस फिल्म में सना ने आलिया भट्ट की बहन की भूमिका की थी। विकास बहल की यह फिल्म बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी।
सना भी, फिल्म में अपने भाई की तरह कोई ज़बरदस्त एक्टर साबित नहीं हो रही थी।
शानदार के बाद सना पाठक की कोई खबर सुर्ख नहीं हुई। अब मालूम हुआ है कि वह खजूर पे अटकने जा रही हैं।
जी हाँ, सना को दूसरी फिल्म मिल गई है।
इस फिल्म का नाम खजूर पे अटका है। फिल्म का निर्देशन एक्टर हर्ष छाया कर रहे हैं।
हर्ष छाया, मशहूर टेलीविज़न और फिल्म अभिनेता हैं। सना खान के पिता की तरह हर्ष ने भी दो शादियाँ की हैं। उनकी पहली पत्नी शेफाली शेट्टी थी, जो उनके साथ टीवी सीरियल हसरतें कर रही थी। उसी दौरान दोनों में प्रेम हुआ, जो चार साल तक विवाह में बना रहा।
तीन साल तक शेफाली शाह बनी रहने के बाद वह फिर शेफाली शेट्टी बन गई । इसके बाद हर्ष और शेफाली में तलाक़ हो गया।
तलाक के बाद हर्ष ने एक्ट्रेस सुनीता सेन गुप्ता से विवाह किया। जबकि शेफाली, फिल्मकार विपुल अमृतलाल शाह से विवाह कर शेफाली शाह बन गई।
बहरहाल, सना की पहली फिल्म हास्य से भरपूर फिल्म होगी।इस फिल्म में मनोज पाहवा, विनय पाठक और सीमा पाहवा की ख़ास भूमिका है। 

भारतीराजा ने क्यों की रजनीकांत की आलोचना - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment