Tuesday 3 April 2018

जॉन अब्राहम ने किया ४ मई को परमाणु रिलीज़ करने का ऐलान

क्रिअर्ज की प्रेरणा अरोड़ा की फिल्म की  रिलीज़ की तारीख़ बदलते रहने की आदत से परेशान फिल्म अभिनेता और निर्माता जॉन अब्राहम ने अपनी महत्वकांक्षी फिल्म परमाणु : द स्टोरी ऑफ़ पोखरण को अपने  बूते पर रिलीज़ करने का फैसला लिया है।  इससे पहले, जॉन अब्राहम ने  अपनी सह निर्माता कंपनी क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट को नोटिस देते हुए, परमाणु से सम्बंधित अपने सारे सम्बन्ध तोड़ दिए।  अब, जॉन अब्राहम ने परमाणु : द पोखरण स्टोरी की रिलीज़ की तारिख का भी ऐलान कर दिया।  जॉन अब्राहम, डायना पेंटी और बोमन ईरानी की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म, पोखरण द्वितीय विस्फोट की २०वी वर्षगांठ के महीने मई मे रिलीज़ करने का फैसला  लिया हैं।  अभिषेक शर्मा निर्देशित फिल्म परमाणु ४ मई  २०१८ को रिलीज़ होगी।  बीस साल पहले, भारत की अटल विहारी वाजपई सरकार ने ऑपरेशन शक्ति के अंतर्गत, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बार्क) और भारतीय सेना के साझा अभियान में ११ से १४ मई २०१८ तक एक के बाद पांच  परमाणु विस्फोट किये  थे।  उस समय, बार्क के मुखिया, बाद में देश के राष्ट्रपति बने ए पी जे अब्दुल कलाम थे।  यह टेस्ट सेना के सहयोग से किया गया था।  जॉन अब्राहम की फिल्म में जॉन अब्राहम एक सैन्य अधिकारी की भूमिका कर रहे हैं।  ऑपरेशन शक्ति, भारत को शांति के लिए प्रतिबद्ध नाभिकीय शक्ति बनाने वाला था।  इस पर किसी भी भारतीय को गौरव हो सकता है।  जॉन अब्राहम ने इसीलिए देश की जनता को इस गौरवपूर्ण घटना को दिखाने के लिए फिल्म मई में रिलीज़ करने का फैसला किया है।


सिनेमा आजतक अवार्ड्स में फ़िल्म और टीवी की हस्तियाँ सम्मानित - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment