Monday 9 April 2018

बीस साल बाद नागार्जुन के साथ रामगोपाल वर्मा

रामगोपाल वर्मा और अक्किनेनी नागार्जुन की पहली फिल्म शिवा (१९८९) ने तेलुगु सिनेमा में हलचल मचा दी थी।   एक्शन को नया आयाम दिया था।  फिल्म की कहानी युवा  दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी।  इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के नए कीर्तिमान लिखे।  १९९० में इस फिल्म को हिंदी में भी बनाया गया।  हिंदी शिवा को भी ज़बरदस्त सफलता मिली।  अब बीस साल बाद, नागार्जुन और रामगोपाल वर्मा फिर एक साथ हैं।  एक  पुलिस किरदार वाली इस फिल्म का टाइटल अफसर है।  नागार्जुन कहते हैं, "फिल्म की कहानी सुन कर में स्तब्ध रह गया।" इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज़ हुआ है।  इस ट्रेलर में एक्शन की भरमार है।  नागार्जुन अपने पूरे फॉर्म में हैं।  वह एक निर्मम पुलिस अधिकारी की भूमिका में प्रभावशाली नज़र आते हैं।  इस फिल्म से मायरा सरीन का फिल्म डेब्यू हो रहा है।  वह भी पुलिस किरदार में खूब एक्शन कर रही हैं। अफसर २४ मई २०१८ को रिलीज़ हो रही है।   


अनुभव सिन्हा की 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment