Friday 20 April 2018

सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा की हिट आइटम जोड़ी

वेलकम टू न्यू यॉर्क 
"दो दिन पहले, सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर, अपना योग मुद्रा में वीडियो अपलोड किया था।  इस वीडियो में वह शीर्षासन करती नज़र आ रही है।  सर  के बल खडी हो करयोग करने का उनका यह कारनामा आजकल की पीढ़ी के लिए  अजूबा जैसा है, जो योग का मतलब बाबा रामदेव का मज़ाक समझते हैं।  लेकिन, सोनाक्षी सिन्हा इस शीर्षासन योग मुद्रा को स्वास्थ्य की  दृष्टि से करती है।" 

सोनाक्षी सिन्हा फिट है, इसीलिए बॉलीवुड की पसंद भी बनी हुई हैं।

सोनाक्षी सिन्हा शोख हैं।  उनके सौंदर्य में भारतीयता है।  साड़ी में वह साक्षात् भारतीय नारी के अवतार में नज़र आती हैं।  जब वह आधुनिक पोशाक पहनती हैं तो अल्ट्रा मॉडर्न लगती हैं। 

आठ साल पहले, सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से सफल डेब्यू करने वाली सोनाक्षी सिन्हा, आज भी ताज़ादम हैं।  उनके सौंदर्य में ताज़गी बरकरार है। 

करियर के लिहाज़ से, उनके करियर में उतार चढ़ाव नज़र आता है।  दबंग के बाद राउडी राठौर भी हिट होती है। लेकिन, अक्षय कुमार के साथ ही जोकर बुरी तरह से पिटती है। 

दबंग २ और सन ऑफ़ सरदार के बाद, उनके  खाते में लूटेरा और वन्स अपॉन अ टाइम मुंबई दोबारा जैसी बड़ी असफल फ़िल्में दे जाती हैं।  

बुलेट राजा, आर राजकुमार और हॉलिडे : अ सोल्जर नेवर ऑफ ड्यूटी के हिट होने के तुरंत बाद एक्शन जैक्सन, लिंगा और तेवर मुंह के बल जा गिरती हैं। 

बॉलीवुड को लगता है कि उनमे दम है।  इसलिए,  उन्हें नायिका प्रधान और एक्शन फिल्मों अकीरा, फाॅर्स २ और नूर की नायिका बनाया जाता है।  पर फ़िल्में नहीं चलती। 

इत्तफ़ाक़ और वेलकम टू न्यू यॉर्क को भी सफलता नहीं मिलती। 

फिर भी, सोनाक्षी सिन्हा के पास फिल्मों की कमी नहीं। 

दो फिल्मों का ऐलान तो अभी अभी हुआ है।  दबंग ३ में वह सलमान खान की नायिका होंगी।  कलंक जैसी एपिक ड्रामा फिल्म का भी वह हिस्सा हैं। 

आनंद एल राज उन्हें हैप्पी भाग जाएगी के सीक्वल में हैप्पी के किरदार के योग्य समझते हैं। 
दिलचस्प यह है कि उनको आइटम नंबर में लिए जाने की होड़ है।  यमला पगला दीवाना फिर से में आइटम सांग करवाने के बाद, सोनाक्षी सिन्हा रेस ३ में एक बार फिर सलमान खान के साथ आइटम कर रही हैं। 

यहाँ याद दिलाने की ज़रुरत नहीं कि वेलकम टू न्यू यॉर्क में वह सलमान खान के साथ आइटम कर रही थी और रेस ३ और यमला पगला दीवाना फिर से में भी सलमान खान के साथ आइटम कर रही है। 

यानि सलमान खान के साथ हिट आइटम जोड़ी बनाती है सोनाक्षी सिन्हा !

बन्दूक से बहती पॉवर बनाती है 'FAMOUS' - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment