Tuesday 3 April 2018

रणवीर सिंह की बदल हृथिक रोशन !

क्या रणवीर सिंह की बदल  हृथिक  रोशन हो सकते हैं ? फिल्मों के लिहाज़ सेहृथिक रोशन की जगह रणवीर सिंह तो बिलकुल नहीं ले सकते। इन दोनों की अभिनय शैली बिलकुल भिन्न है।  रणवीर सिंह खिलंदड़े एक्टर हैं, जबकि हृथिक रोशन हरफनमौला। किसी भी भूमिका के लिए सटीक।  लेकिन अगर क्रिकेट का तमाशा आई पी एल हो तो सब  कुछ हो सकता है। आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी के लिए पद्मावत के अलाउद्दीन खिलजी एक्टर रणवीर सिंह को लिया गया था।  उन्हें १५ मिनट का  कार्यक्रम पेश करने के लिए पांच करोड़ की मोटी रकम भी दी जानी थी। आईपीएल की वजह से ही रणवीर सिंह ने एक हॉलीवुड फिल्म में अपना वॉयस ओवर करने से मना कर दिया था। लेकिन, होनी को कौन टाल सकता है ! पीते पीते कभी कभी तो जाम बदल जाते हैं। गली बॉय की शूटिंग करते समय रणवीर सिंह हाथ में चोट लगा बैठे। उन्होंने अपनी चोट को छुपाते हुए गली बॉय की शूटिंग तो जारी रखी है। मगर आईपीएल में चोट कैसे छुपाते, हाई एनर्जी वाला डांस उनकी चोट को खराब कर  सकता था। टूटे हाथ के साथ डांस करना तो वैसे भी काफी मुश्किल था। ऐसे में रणवीर सिंह को आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी से नाम वापस लेना पडा। अब उनकी जगह हृथिक रोशन आ गए हैं। डांस की एनर्जी के लिहाज से हृथिक रोशन रणवीर सिंह के परफेक्ट बदल साबित होते हैं। अब आईपीएल में रणवीर सिंह का हाई एनर्जी लेवल वाला कार्यक्रम हृथिक रोशन करेंगे।  वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में आयोजित आईपीएल के ४५ मिनट के रंगारंग कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ और परिणीती चोपड़ा भी अपना कार्यक्रम देंगी। 

टॉप पर दीपिका पादुकोण और सलमान खान - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment