Tuesday 1 May 2018

रेस ३ में भी अल्लाह दुहाई है !

पिछले दिनों, कश्मीर में, सलमान खान, जैक्विलिन फर्नॅंडेज़, डेज़ी शाह, अनिल कपूर, बॉबी देओल और साकिब सलीम की फिल्म रेस ३ के एक गीत की शूटिंग सोनमर्ग में हुई।  कश्मीर शिड्यूल फिल्म का आखिरी शिड्यूल है।  हालाँकि, इस शिड्यूल को विदेशी  धरती पर होना था, लेकिन सलमान खान के मुकदमे में पेंच को देखते हुए, इस शिड्यूल को कश्मीर में करने का निर्णय लिया गया था।  सोनमर्ग में, रेस ३ के गीत अल्लाह दुहाई है का कुछ हिस्सा फिल्माया गया।  इस हिस्से में, सलमान खान सहित  फिल्म की पूरी  स्टार कास्ट ने हिस्सा लिया। इस शूट के बाद, इस गीत को दूसरी जगहों पर भी फिल्माया जाना है।  रेस ३ के लिए अल्लाह दुहाई है गीत को प्रीतम के प्लेटफार्म जेएएम८ द्वारा रिक्रिएट किया गया है।  इस गीत को नीरज श्रीधन, विशाल डडलानी और नेहा कक्कड़ ने गाया है।  इस गीत की शूटिंग कश्मीर और लद्दाख में हुई है।  इस गीत में सलमान खान के साथ पूरी स्टार कास्ट को शामिल होना है।
अल्लाह दुहाई है गीत, पहली बार फिल्म रेस (२००८) में रखा गया था।  रेस का निर्देशन अब्बास-मुस्तान ने किया था।  इस फिल्म में सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, बिपाशा बासु, अनिल कपूर, कैटरीना कैफ और समीरा रेड्डी  अभिनय कर रहे थे।  अल्लाह दुहाई है को प्रीतम ने संगीतबद्ध किया था।  गीतों के बोल ने लिखे थे।  इस गीत को सुनिधि चौहान और नीरज श्रीधर ने गाया था। परदे पर इस गीत की धुन पर सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, बिपाशा बासु, कैटरीना कैफ और समीरा रेड्डी थिरक रहे थे। 
रेस फ्रैंचाइज़ी की २०१३ में रिलीज़ दूसरी फिल्म रेस २ में इस गीत को रिक्रिएट किया गया।  इस रीमेक गीत को आतिफ असलम , प्रीतम, अनुष्का मनचंदा, विशाल डडलानी, ऋतू पाठक और मिची वन ने गाया था।  करीब ४.१६ मिनट लम्बे इस गीत पर सैफ अली खान, जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण और अमीषा पटेल थिरकते नज़र आते हैं।  इस फिल्म के सभी गीतों का संगीत प्रीतम ने तैयार किया था।

रेस सीरीज के अल्लाह दुहाई गीतों को ध्यान से सुनेंगे तो श्रोताओं को बोलों में फर्क नज़र आएगा।  रेस (२००८) में गीत के बोल हैं अल्लाह दुहाई है, बेताबी छाई है तथा रेस २ (२०१३)  के बोल है अल्लाह दुहाई है, फिर बेवफाई है।  तीसरे गीत में भी यह फर्क रखा गया है।  यह फर्क क्या है ! गीत के रिलीज़ होने पर ही पता चलेगा।  लेकिन, इस गीत से भी फिल्म की कहानी का रहस्य गहराएगा ही।  

चार महिला मित्रों की वीरे दी वेडिंग - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment