Friday 11 May 2018

भारतीय हॉकी खिलाड़ी हरजीत सिंह तुली पर बायोपिक ‘हरजीता’

प्रसिद्ध पंजाबी गायक और अभिनेता एम्मी विर्क फिल्म हरजीता, में हॉकी खेलते नज़र आयेंगे। 

हरजीताभारतीय हॉकी खिलाड़ी हरजीत सिंह की भावुक सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म है। 

हरजीत सिंह तुली ने वर्ष २०१६ के पुरुष हॉकी जूनियर विश्व कप में भारतीय टीम का नेतृत्व किया था।

अपनी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में एम्मी विर्क राजधानी दिल्ली के कनाॅट प्लेस स्थित पीवीआर प्लाजा पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म से जुड़ी बातें साझा कीं।

उनके साथ फिल्म निर्माता भूषण चोपड़ा के अलावा मुनीश साहनी, वरिंदर कुमार और विकास जैन भी उपस्थित थे।

फिल्म और उसके चरित्र के बारे में एम्मी विर्क ने कहा, ‘हरजीता हॉकी खिलाड़ी हरजीत सिंह की जीवन यात्रा के साथ साथ उनके करियर पर भी आधारित है। 

इस फिल्म में उनके और उनके परिवार के संघर्ष और उनके जुनून को दिखाने का प्रयास किया गया है कि कैसे उन्होंने अपने सपने को सच साबित किया।

उन्होंने कहा, ‘एक जीवनी के लिए, असली चरित्र के साथ रील लाइफ लुक से मेल खाना मुश्किल है, लेकिन यही चुनौती अच्छा काम करने के लिए उत्साहित करता है।

हमारी टीम के प्रत्येक शख्स और हर कलाकार ने वास्तव में इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। यह एक अलग तरह की फिल्म है और मुझे आशा है कि लोग इसे पसंद करेंगे ।’ 

बताते चलें कि की हॉकी एम्मी विर्क का पसंदीदा खेल है और यही वजह है की उन्होंने इस फिल्म को लिया और पूरा किया।


फिल्म का मुख्य चरित्र हरजीत सिंह, जहाँ देश की शान ऊंची करने के लिए हाॅकी खेल रहा था, वहीं उनका परिवार देश के अन्य परिवारों की तरह गरीबी की सबसे बड़ी समस्या से जूझ रहा था।

विजय कुमार अरोड़ा द्वारा निर्देशित और सिजलेन प्रोडक्शंस और मलिक प्रोडक्शंस द्वारा चित्रित हरजीता’ १८ मई को रिलीज होगी।


'फेमस' है कि चम्बल में 'बन्दूक, गरजती है !  - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment