Friday 25 May 2018

चीफ मिनिस्टर की बीवी कन्नड़ फिल्मों की राधिका

जिस समय, पूर्व प्रधान मंत्री एच डी देवेगौड़ा के बेटे एच डी कुमारस्वामी कर्णाटक के मुख्य मंत्री पद की शपथ ले रहे थे, उसी दौरान राधिका कुमारस्वामी अपनी अभिनय की दूसरी पारी सजाने की तैयारी कर रही थी।

कौन है यह राधिका और इनका क्या सरोकार है कर्णाटक के मुख्य मंत्री से ?

राधिका कुमारस्वामी कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस हैं। उन्होंने १४ साल की उम्र में कन्नड़ फिल्म नील मेघा शाम (२००२) से फिल्म डेब्यू किया था।

उसी साल उनकी, अभिनेता विजय राघवेन्द्र के साथ कन्नड़ फिल्म निनागगी बड़ी हिट साबित हुई। 

इस सफलता के अगले साल ही, राधिका के लिए विफलता भी आई। उनकी एक के बाद एक पांच फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर धडाम हुई।

दो साल पहले, रतन कुमार ने उनके साथ ज़बरन विवाह कर लिया था। चूंकि विवाह के समय राधिका सिर्फ १४ साल की थी, इसलिए यह विवाह रद्द कर दिया गया।

२००६ में, राधिका ने एच डी कुमारस्वामी से गुप्त विवाह कर लिया। इन दोनों ने अपने विवाह की सार्वजनिक स्वीकारोक्ति ४ साल बाद, २०१० में की।

२०१० के बाद, राधिका ने फिल्मों के बजाय अपनी गृहस्थी पर ध्यान देना शुरू कर दिया।

इन दोनों के एक बेटी शमिका है।

कुमारस्वामी की शपथ से पहले ही, राधिका की फिल्मों में सक्रियता नज़र आने लगी है। उनकी फिल्मों के नाम चमकने लगे हैं। सोशल साइट्स पर उनके चित्र हिट पाने लगे हैं।

इस समय, वह चार कन्नड़ फिल्मों कॉन्ट्रैक्ट, बैरा देवी, राजेंद्र पोनप्पा और निमागगी कर रही है। 

राधिका की फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कितनी सफलता मिलती है, यह तो भविष्य में पता चलेगा।

फिलहाल तो सोशल मीडिया पर मुख्य मंत्री की अभिनेत्री बीवी छाई हुई हैं। 

रजनीकांत की फिल्म काला की ज़रीना का पोस्टर - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment