Monday 28 May 2018

बहनों की फिल्म से टकराने को तैयार हर्षवर्द्धन का भावेश जोशी !

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्द्धन कपूर, अनिल कपूर की बेटी और अपनी बहन सोनम कपूर और रिया कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग से टकराने को तैयार हैं।

हर्षवर्द्धन कपूर के करियर की दूसरी की फिल्म भावेश जोशी सुपरहीरो १ जून को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।  इसी दिन, सोनम कपूर की आल फीमेल बडी फिल्म वीरे दी वेडिंग रिलीज़ हो रिलीज़ रही है।

हर्षवर्द्धन की भावेश जोशी सुपर हीरो के नायक को सुपर हीरो कहा जा रहा है।

वह कैसा सुपरहीरो है ?

क्या वह मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फिल्मों के सुपर पावर रखने वाले हीरो की तरह है ?

हर्षवर्द्धन कपूर के सुपर हीरो को समझना है तो मार्वल के सुपर हीरोज को दिमाग से निकालना पड़ेगा।

वह एक आम नागरिक है।  मगर सजग। यानि अपने अधिकार के लिए सजग और दूसरों के अधिकारों को  छीनने वालों के प्रति हिंसक। यह एक सजग नागरिक विजिलांत है।

इस किरदार को ज़्यादा अच्छी तरह से समझने के लिए महमूद की फिल्म शबनम, अमिताभ बच्चन की फिल्म शहंशाह और कमल हासन की फिल्म इंडियन को याद करना होगा।

भावेश जोशी  सुपरहीरो, कमल हासन के  इंडियन के ज़्यादा नज़दीक है।

वास्तविकता तो यह है कि दक्षिण के फिल्मकारों ने सजग भारतीय के किरदारों को ख़ास महत्त्व दिया है। बॉलीवुड शायद अब ऎसी कोशिश कर रहा है।

इस सजग भारतीय का भविष्य भावेश जोशी सुपरहीरो के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर निर्भर है।


क्या हिट होगी भावेश जोशी सुपरहीरो ?


वरुण धवन रणभूमि में 'सारा' नहीं है फाइनल ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment