Friday 25 May 2018

दो हफ्ते पहले प्रदर्शित होकर काला और रेस ३ को टक्कर देगी जुरैसिक वर्ल्ड

२०१५ की बड़ी हिट फिल्म जुरैसिक वर्ल्ड की सीक्वल फिल्म जुरैसिक वर्ल्ड: फालेन किंगडम अमेरिका में २२ जून को रिलीज़ हो रही है। लेकिन, यह फिल्म भारत में दो हफ्ते पहले, यानि ८ जून को रिलीज़ होगी।

जुरैसिक वर्ल्ड (२०१५) को भारत में बड़ी सफलता मिली थी। यह फिल्म, २०१५ की १०० करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड की दूसरी फिल्म थी। २०१५ में रिलीज़ फिल्म फ्यूरियस ७ ने १५५ करोड़ का ग्रॉस किया था।

जुरैसिक वर्ल्ड : फालेन किंगडम की दुनिया भर में बेसब्री से प्रतीक्षा है।

जुरैसिक पार्क सीरीज की फिल्मों से हॉलीवुड की बड़ी छिपकलियों के दीवाने हो चुके भारतीय दर्शकों को भी फालेन किंगडम के भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहुँचने का इंतज़ार है।

जुरैसिक वर्ल्ड फालेन किंगडम के लिए भारतीय दर्शकों की यह बेसब्री भारत की दो फिल्मों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती हैं।

जुरैसिक वर्ल्ड की रिलीज़ से एक दिन पहले, ७  जून को सुपरस्टार रजनीकांत की गैंगस्टर फिल्म काला रिलीज़ हो रही है।

काला/काला करिकालन को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ किया जा रहा है।

जुरैसिक वर्ल्ड फालेन किंगडम २३०० स्क्रीन्स पर रिलीज़ हो रही है। यह फिल्म भी अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होगी।

इस प्रकार से, हॉलीवुड की फिल्म भारत की लोकप्रिय भाषाओँ में प्रदर्शित हो रही फिल्म काला/काला करिकालन को भारी पड़ेगी।

पूरी उम्मीद है कि फालेन किंगडम से हॉलीवुड की बड़ी छिपकलियों का हमला भारतीय दर्शकों को अपनी ग्रिप में ले लेगा। ऐसे में, सलमान खान की फिल्म रेस ३ को नुकसान हो सकता है।

फालेन किंगडम अगर हलकी जाती तो सलमान खान की फिल्म को अतिरिक्त स्क्रीन मिल जाते। पर फालेन किंगडम के हिंदी दर्शकों पर पकड़ बना लेने की दशा में सलमान खान की फिल्म रेस ३ को अतिरिक्त स्क्रीन नहीं मिल पाएंगे।

रेस ३ का ट्रेलर काफी हल्का लग रहा है।  इसे काफी दर्शक नापसंद कर रहे हैं।

ऎसी दशा में, रेस ३ को १००-२०० करोड़ का कारोबार करने के लिए पहले वीकेंड पर भरपूर दर्शक पाने और कमाने की दरकार है।

जुरैसिक वर्ल्ड फालेन किंगडम की बड़ी छिपकलियां रेस ३ की रेस को बीच रास्ते ध्वस्त आकर सकती हैं। 

ऊपर देखिये जुरैसिक वर्ल्ड: फालेन किंगडम का ट्रेलर 

चीफ मिनिस्टर की बीवी कन्नड़ फिल्मों की राधिका - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment