Wednesday 23 May 2018

मणिरत्नम की पीरियड फिल्म में उत्तर और दक्षिण का संगम

मणिरत्नम की पीरियड फिल्म में दक्षिण और उत्तर के तमाम सितारों का जमावड़ा जुटा लिया है। 

मणिरत्नम की यह फिल्म १६वी शताब्दी के जल सेनापति कुंजली मरक्कर ४ के जीवन पर है।

फिल्म में सुनील शेट्टी, नागार्जुन, मोहनलाल और परेश रावल को ले लिया गया है।

मणिरत्नम की अब तक की सबसे महँगी फिल्मों में से एक यह अनाम फिल्म एक्शन से भरपूर पीरियड थ्रिलर फिल्म है।

यह फिल्म कालीकट के ज़मोरीं के हिन्दू राज्य के मुस्लिम सेनापति मोहम्मद अली उर्फ़ कुंजली मरक्कर की बहादुरी की दास्ताँ है।

मोहम्मद अली की बहादुरी के कारण ही उन्हें मरक्कर अर्थात अरेबियन सी के शेर की उपाधि दी गई थी। यह युद्ध ब्रितानी सेना के साथ समुद्र के अन्दर लड़ा गया था। 

कुंजली को पहले जल युद्ध का नेतृत्व करने वाल पहला व्यक्ति माना जाता है।

उसी के नाम पर इंडियन नेवल शिप का नाम कुंजली रखा गया था।

इस फिल्म के सह निर्माता मोहनलाल हैं। 

यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम में बनाई जायेगी।  


सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म में सिमरन ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment