Tuesday 22 May 2018

भारत में सलमान खान के साथ तब्बू भी

अली अब्बास ज़फर की पीरियड फिल्म भारत में सितारों का जमावड़ा बढ़ता चला जा रहा है।

सलमान खान के साथ  प्रियंका चोपड़ा और सुनील ग्रोवर के आने के बाद फिल्म से दिशा पाटनी को जोड़ लिया गया था।  वह फिल्म में सर्कस की ट्रापेज़ गर्ल की भूमिका अदा करेंगी।

अब इस फिल्म से प्रतिभाशाली अभिनेत्री तब्बू  जोड़ लिया गया है।

पिछले कुछ सालों से तब्बू इक्का दुक्का फ़िल्में ही कर रही हैं।  २००७ में फिल्म चीनी कम करने के बाद, तब्बू २०१४ में फिल्म हैदर और जय हो में नज़र आयी।

इसके बाद हर साल वह सिर्फ एक फिल्म में ही नज़र आने लगी।  पिछले तीन सालों में उनकी दृश्यम, फितूर और गोलमाल अगेन जैसी फ़िल्में ही रिलीज़ हुई हैं।

अब तब्बू को भारत की कास्ट में शामिल कर लिया गया है।

माचिस और चांदनी बार में अभिनय के लिए  राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाली तब्बू ने छह फिल्मफेयर अवार्ड्स भी जीते हैं।

भारत में उनकी भूमिका साफ़ नहीं की गई है।  लेकिन, इसे महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।

इससे ऐसा लगता है कि वह मूल फिल्म की नायक की बहन या  बीवी में से किेंसी एक की  भूमिका कर रही होंगी।  क्योंकि, यही दो महिला किरदार ख़ास है।

तब्बू और सलमान खान ने पहली बार राजकंवर के निर्देशन में फिल्म जीत में अभिनय किया था।  इसके बाद, यह दोनों डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म बीवी नंबर वन, सूरज बड़जात्या की फिल्म हम साथ साथ हैं और सोहैल खान की फिल्म जय हो में नज़र आये।

इन फिल्मों की ख़ास बात यह है कि इन चारों फिल्मों में से किसी में भी तब्बू ने सलमान खान के रोमांस की भूमिका नहीं की थी।

जीत में वह एक तवायफ बनी थी, जो सनी देओल के करैक्टर से सहानुभूति रखती है।  बीवी नंबर वन में सलमान खान के दोस्त अनिल कपूर की बीवी और हम साथ साथ है में सलमान खान की भाभी बनी थी। जय हो में उनका किरदार सलमान खान की बहन वाला था।

इससे ऐसा लगता है कि तब्बू भारत में भी सलमान खान की बहन का महत्वपूर्ण किरदार करेंगी।


भारत में तब्बू का स्वागत करते हुए अली अब्बास ज़फर ने ट्वीट किया, "आखिरकार ऐसा होने जा रहा है। आपके साथ काम करने को लेकर उत्तेजित हूँ।  ढेरों प्यार तब्बू !"

 आज के दिन मिस यूनिवर्स बनी थी सुष्मिता सेन - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment