Showing posts with label Johny Depp. Show all posts
Showing posts with label Johny Depp. Show all posts

Tuesday 1 September 2020

जोहनी डेप छठी बार जैक स्पैरो बनेंगे अगर...!

जोहनी डेप छठी बार जैक स्पैरो बन सकते हैं। पाइरेट्स ऑफ़ द कॅरीबीयन के भारतीय दर्शकों के लिए यह ख़ुशी की बात हो सकती है। क्योंकि, इस सीरीज की पांच फिल्मों में जैक स्पैरो का समुद्री डाकू किरदार भारतीय बच्चों तक का पसंदीदा बन चुका है।

थीम राइड पर फिल्म - डिज्नी ने, १९६७ में, डिज्नी लैंड में पाइरेट्स ऑफ़ द कॅरीबीयन थीम राइड खोला था। इसके ३६ साल बाद, इसी थीम राइड पर पाइरेट्स ऑफ़ द कॅरीबीयन द कर्स ऑफ़ द ब्लैक पर्ल रिलीज़ हुई थी। इस पहली फिल्म से, जोहनी डेप के जैक स्परो ने दुनिया के दर्शकों से अपना रिश्ता जोड़ लिया था। इसके बाद से २०१७ तक, इस सीरीज में चार और फ़िल्में डेड मैन्स चेस्ट, एट वर्ल्डस एंड, ऑन स्ट्रेंजर टाइडस और डेड मेन टेल नो टेल्स रिलीज़ हो चुकी है।

डिज्नी ने चाही थी नई ऊर्जा ! - पाइरेट्स ऑफ़ द कॅरीबीयन सीरीज में पांचवी फिल्म २०१७ में प्रदर्शित हुई थी। उसी समय, डिज्नी ने यह कहा था कि अब हम पाइरेट्स सीरीज में नई ऊर्जा और नया जीवन डालना चाहते हैं। इससे ऐसा ऐसा प्रतीत होता था कि जोहनी डेप के पाइरेट्स के रूप में दिन पूरे हो गए हैं। उधर जोहनी डेप भी पत्नी और फिल्म अभिनेत्री एम्बर हर्ड के साथ घरेलू झगड़ों में फंस गए थे। अब जबकि वह पत्नी के लगाए आरोपों से मुक्त हो चुके हैं, उन्हें जैक स्पैरो की याद आने लगी है।

५० मिलियन डॉलर की चाहत ! - अब ऎसी कई खबरें हैं कि एक्टर जोहनी डेप छठी बार जैक स्पैरो की भूमिका को सजीव कर सकते हैं।लेकिन, इसके साथ जोहनी डेप की पारिश्रमिक की शर्त है। जोहनी डेप ने डिज्नी के अधिकारियों के सामने यह प्रस्ताव रखा है कि उन्हें छठी बार जैक स्पैरो बनने की एवज ५० मिलियन डॉलर दिए जाए। दरअसल, मज़बूरी दोनों तरफ की है। डिज्नी को लगता है कि जोहनी डेप को छठे जैक स्पैरो के रूप में वापस लाया जाए। जोहनी डेप भी पत्नी के साथ मुक़दमा लड़ते लड़ते दिवालिया जैसे हो चुके है। उन्हें पैसों की सख्त ज़रुरत है।

Friday 6 March 2020

रिबूट पाइरेट्स ऑफ़ द कॅरीबीयन में Johny Depp !


डिज्नी द्वारा, हॉलीवुड की सफलतम फ्रैंचाइज़ी में से एक पाइरेट्स ऑफ़ द कॅरीबीयन की रिबूट फिल्म बनाने पर काम किया जा रहा है। अगर यह फिल्म बनी तो अभिनेता जोहनी डेप की वापसी होने जा रही है। यानि रिबूट पाइरेट्स ऑफ़ द कॅरीबीयन में जोहनी डेप एक बार फिर कैप्टेन जैक स्पैरो के परिहासजनक किरदार में नज़र आएंगे।

पाइरेट्स ऑफ़ द कॅरीबीयन के ४.५ डॉलर
पाइरेट्स ऑफ़ द कॅरीबीयन सीरीज ने पूरी दुनिया में, बॉक्स ऑफिस पर ४.५ बिलियन डॉलर का कारोबार किया है। इस फ्रैंचाइज़ी के अंतर्गत, अब तक पांच फ़िल्में बनाई जा चुकी है। इस फ्रैंचाइज़ी की पांचवी फिल्म ब्लैक पर्ल, फ्रैंचाइज़ी की सबसे कम ७९५ मिलियन डॉलर कमाने वाली फिल्म मानी जाती है। इन पांचो फिल्मों में जोहनी डेप ने केंद्रीय भूमिका की थी। पाइरेट्स ऑफ़ द कॅरीबीयन सीरीज की फिल्मों को भारतीय दर्शकों ने भी काफी पसंद किया गया है । ख़ास तौर पर, जोहनी डेप का जैक स्पैरो उनका पसंदीदा किरदार है।

फैंटास्टिक बीस्ट्स के दुष्ट जादूगर
जोहनी डेप द्वारा अभिनीत दूसरे किरदारों में फैंटास्टिक बीस्ट्स सीरीज की फिल्मों के दुष्ट जादूगर गेलर्ट ग्रिंडेलवाल्ड भी काफी लोकप्रिय है। जोहनी डेप इस सीरीज की तीसरी फिल्म भी वही कुख्यात भूमिका कर रहे हैं। उनकी पिछली रिलीज़ फिल्म वेटिंग फॉर द बारबेरियँस थी। इस फिल्म के बाद, घरेलु परेशानियों में फंस जाने के बाद, जोहनी डेप किसी दूसरी फिल्म में नज़र नहीं आये। इस साल, जोहनी ड्रामा फिल्म मिनामता में एक युद्ध छायाकार यूजीन स्मिथ की भूमिका में नज़र आयेंगे।

चेर्नोबिल के लेखक की फिल्म
रिबूट फिल्म को टेड इलियट के साथ चेर्नोबिल फिल्म के क्रैग माज़िन लिख रहे है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि फिल्म का निर्देशन कौन करेगा ! फिल्म में एक टॉप की अभिनेत्री को भी शामिल किया जाना है। इस फिल्म के लिए डेप को ९० मिलियन डॉलर यानि ६५७ करोड़ रुपये का मेहनताना दिया जाएगा। डिज्नी द्वारा, २०१९ की अपनी हिट फिल्म अलादीन का सीक्वल भी बनाया जा रहा है। 

Saturday 12 November 2016

फैंटास्टिक बीस्टस के सीक्वल में जॉनी डेप

जादूगरों के संसार पर फिल्म फैंटास्टिक बीस्ट्स एंड वेयर टू फाइंड देम १८ नवम्बर को रिलीज़ होने जा रही है। अभी इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन का कोई अतापता नहीं है।  इसके बावजूद फिल्म के सीक्वल का ऐलान कर दिया गया।  पहले, वार्नर ब्रदर्स का  इरादा इस फैंटास्टिक बीस्ट्स फ्रैंचाइज़ी की तीन फ़िल्में बनाने का था।  लेकिन, अब यह पांच कड़ियों में बनाई जाएँगी।  एड़ी रेडमायन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में जॉनी क्रिस्टोफर डेप २ यानि जॉनी डेप को भी शामिल कर लिया गया।  डेप के आ जाने के बाद फैंटास्टिक बीस्ट्स का अकार काफी बड़ा हो गया है।  हालाँकि, अभी यह साफ़ नहीं है कि सीक्वल फिल्म में जॉनी डेप का रोल क्या होगा।  लेकिन, पाइरेट्स ऑफ़ कॅरीबीयन सीरीज की फिल्मों के कैप्टेन जैक स्पैरो को ऐसे वैसे रोल से निबटाया नहीं जा सकता।  यह बताया जा रहा है कि फैंटास्टिक बीस्ट्स के सीक्वल से कैमिया में जॉनी डेप के करैक्टर का इंट्रोडक्शन होगा।  मार्वेल की शैली में इस के बाद की फिल्मों में जॉनी डेप का करैक्टर ख़ास हो जायेगा।  एक बार फिर बता दें कि फैंटास्टिक बीस्ट्स एंड वेयर टू फाइंड देम की स्क्रिप्ट हैरी पॉटर सीरीज की कहानीकार जे के रौलिंग लिख रही हैं।  फिल्म का निर्देशन डेविड याट्स कर रहे हैं।

Wednesday 23 March 2016

अब साहसिक कारनामे करेगी ऐलिस !

स्टूडियो डिज्नी से लेविस कैरोल के झक्की चरित्रों का एक और दर्शनीय साहसिक कहानी 'ऐलिस थ्रू द लुकिंग ग्लास' बिलकुल नए रूप में दर्शकों के सामने आने जा रही है।  ऐलिस की अंडरलैंड के झक्की संसार में वापसी होने जा रही है। यह फिल्म २०१० की फिल्म ऐलिस इन वंडरलैंड के आगे की कहानी है।  मैड हैटर को बचाने के लिए समय को पीछे ले जाएगी।  यह खासियत है डायरेक्टर जेम्स बॉबिन की दृष्टि की। हालाँकि, फिल्म को लिंडा वूलवरटोन ने लिखा है।  लिंडा ने ब्यूटी एंड बीस्ट सीरीज की फ़िल्में लिखने के अलावा द लायन किंग, आर्कटिक टेल, ऐलिस इन वंडरलैंड, मेलफिसेंट, आदि दर्शकों को चकित कर देने वाली फ़िल्में लिखी हैं। फिल्म के निर्माता जॉन जी स्कॉटी साथ जो रॉथ, सुज़ैन टॉड और जेनिफर टॉड और टिम बर्टन  हैं। एनीमेशन और लाइव करैक्टरों वाली इस फिल्म में हॉलीवुड की कई हिट फिल्मों के कलाकारों को शामिल किया गया है।  इनमे जॉनी डेप, ऐनी हैथवे, मिया वासिकोव्स्का और हेलेना बोनहम कार्टर ने क्रमशः मैड हैटर, वाइट क्वीन, ऐलिस किंग्सले और रेड क्वीन के किरदार किये हैं। इनके अलावा एलन रिकमैन ने ब्लू कैटरपिलर, स्टीफेन फ्राई ने चेशिर कैट, माइकल शीन ने वाइट रैबिट और टिमोथी स्पैल ने बेवार्ड के एनीमेशन करैक्टरों को आवाज़ दी है।  फिल्म की खासियत हैं परंपरागत चरित्रों के अलावा मैड हैटर के पिता जनिक हाईटॉप और टाइम के नए करैक्टर भी हैं।  इन चरित्रों को रिस इल्फान्स और साचा बैरन कोहेन ने की है।  टाइम एक दिलचस्प करैक्टर है।  यह कुछ हिस्सा मानव है और कुछ घड़ी जैसा।  क्लॉडिओ एंकरनाकिओन मोंटेरो का नया करैक्टर बॉडी भी दर्शकों को पसंद आएगा।  यह फिल्म २७ मई २०१६ को रिलीज़ हो रही है।   







Saturday 13 February 2016

इनविजिबल मैन बनेंगे जॉनी डेप


पिछले साल नवंबर में यूनिवर्सल स्टुडिओ ने हर साल एक हॉरर फिल्म रिलीज़ करने की योजना का खुलासा किया था।  इस  योजना के तहत मंमी रिबूट  ऎसी पहली फिल्म होगी।  इस फिल्म का निर्देशन एलेक्स कुर्त्ज़मैन करेंगे।  फिल्म में टॉम क्रूज और सोफ़िया बौटला मुख्य  भूमिका में होंगे।  इस फिल्म की शूटिंग इस साल के शुरू में होगी।  फिल्म ९ जून २०१७ को रिलीज़ होगी।  यूनिवर्सल का सालाना हॉरर मूवी जलसा की अन्य फिल्मों में ड्रैकुला, वैन हेल्सिंग, द ब्राइड ऑफ़ फ्रैंकेंस्टीन और द वुल्फ मैन करैक्टर पर फ़िल्में होंगी।   यूनिवर्सल स्टुडिओ की एक फिल्म द इनविजिबल मैन १३ नवंबर १९३३ को रिलीज़ हुई थी।  इस फिल्म में क्लॉड रैंस ने डॉक्टर जैक ग्रिफिन का किरदार किया था, जो अदृश्य होने की शक्ति पा लेता है।  अब होता क्या है कि इस शक्ति के दुष्प्रभाव से पागल हो जाता है और शहर के लोगों को मारने लगता है।  इस फिल्म के बाद स्टूडियो ने चालीस के दशक में द इनविजिबल मैन रिटर्न्स और द इनविजिबल मैन्स रिवेंज और १९५१ में एबोट एंड कोस्टेलो मीट द इनविजिबल मैन का निर्माण किया।  अब जबकि इनविजिबल मैन को रिबूट किया जा रहा  तो यह साफ़ नहीं है कि इस फिल्म को लिखने का ज़िम्मा किसे सौंपा गया है।  लेकिन, यूनिवर्सल का इरादा एक से ज़्यादा इनविजिबल मैन फ़िल्में बनाने का है।  इसलिए, इनविजिबल मैन  सीरीज की फ़िल्में लिखने के लिए एलेक्स कुर्त्ज़मैन क्रिस मॉर्गन के नेतृत्व में पूरी एक टीम  तैनात की गई है।  इस फिल्म में इनविजिबल मैन  का किरदार जॉनी डेप्प करेंगे।  फिल्म २०१७ में रिलीज़ होगी।