Showing posts with label Patralekha. Show all posts
Showing posts with label Patralekha. Show all posts

Sunday 31 March 2019

पत्रलेखा का कन्नड़ फिल्म डेब्यू


राजकुमार राव (Rajkumar Rao) के साथ हंसल मेहता (Hansal Mehta) के निर्देशन में फिल्म सिटीलाइट्स (Citylights) से हिंदी फिल्म डेब्यू करने वाली बांगला फिल्म अभिनेत्री पत्रलेखा (Patralekha) का अब कन्नड़ फिल्म डेब्यू होने जा रहा है|

राज और दामिनी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में पत्रलेखा पहली बार कन्नड़ सुपरस्टार गणेश (Ganesh) के साथ स्क्रीन शेअर करती दिखाई देगी| पत्रलेखा (Patralekha) अपनी इस कन्नड़ फिल्म के शूटिंग को लेकर काफी उत्साहित है। उन्होंने अपने किरदार के लिए कन्नड़ सीखना भी शुरू कर दिया है|


सूत्रों के अनुसार "अपने किरदार को बेहतरीन बनाने के लिए,पत्रलेखा (Patralekha) ने कन्नड़ सीखना शुरू किया और अपने उच्चारण पर भी काम कर रही है| वह एक विशेष कन्नड़ ट्यूटर से भाषा में निपुणता प्राप्त करने के साथ साथ उसे समझने की कोशिश भी कर रही हैं। उनका कन्नड़ उच्चारण  स्वाभाविक और वास्तविक लगे इसीलिए वह हर दिन दो घंटे कन्नड़ का अभ्यास करती है। इसके लिए वह कन्नड़ फिल्मे भी देख रही है|

इस बारे में पत्रलेखा (Patralekha) ने बताया, "मुझे विभिन्न भाषा की फिल्में, खासकर दक्षिण भारतीय भाषाओँ की फ़िल्में देखना पसंद हैएक अभिनेत्री के रूप में, सिनेमाई यथार्थवाद को प्राप्त करना बेहद महत्वपूर्ण है और इसके लिए आपको अपने अभिनय को सही करने की आवश्यकता है। हालांकि कन्नड़ काफी कठिन भाषा है पर इसे सीखना खाफी दिलचस्प है।


"मैं इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हूं, क्योंकि यह पूरी तरह से अलग माहौल है, जिसमें मैं प्रवेश कर रही हूं। मुझे यकीन है कि यह एक रोमांचक जर्नी होगी। मैंने बिशॉप कॉटन गर्ल्स स्कूल बैंगलोर में ११ वीं और १२वीं की पढ़ाई की थी। मेरे करीबी दोस्त भी कन्नड़ हैं। कभी कभी मैं सोचती कि काश मैंने उस समय कन्नड़ सिखने का प्रयास किया होता !"


पत्रलेखा की उल्लेखनीय हिंदी फिल्मों में, लव गेम्स, ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज बोस: डेड/अलाइव और फिल्म नानू की जानू के नाम उल्लेखनीय है l



राष्ट्रीय सहारा ३१ मार्च २०१९ - क्लिक करें 

Tuesday 23 October 2018

प्रदीप सरकार की फिल्म में पत्रलेखा


विद्या बालन (परिणीता और एकलव्य : द रॉयल गार्ड), रानी मुख़र्जी (लगा चुनरी में दाग और मर्दानी), दीपिका पादुकोण (लफंगे परिंदे) और काजोल (हेलीकाप्टर ईला) के बाद फिल्म निर्देशक प्रदीप सरकार अब बॉलीवुड की पांचवी अदाकारा के साथ एक प्रोजेक्ट करने जा रहे हैं।

लेकिन, यह एक शार्ट फिल्म होगी। प्रदीप की यह फिल्म एक अंतर्राष्ट्रीए ओटीटी प्लेटफार्म पर देखी जा सकेगी।

तीन शार्ट फिल्मों के इस संकलन में तीन फिल्म निर्देशक अपनी फिल्मो को शामिल करेंगे। इसमें से एक फिल्म प्रदीप सरकार निर्देशित कर रहे हैं।

प्रदीप सरकार की फिल्म तयशुदा विवाह पर है। इसी फिल्म में नायिका की भूमिका पत्रलेखा कर रही हैं। पत्रलेखा की भूमिका रियल लाइफ है।  यानि वह फिल्म में एक बंगाली महिला की भूमिका कर रही हैं। इस फिल्म की तमाम शूटिंग भी कलकत्ता में की जा रही है ।

प्रदीप सरकार की पिछली निर्देशित फिल्म काजोल के साथ हेलीकाप्टर ईला थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिल सकी थी।  
                                                                                                

सिम्बा में गोलमाल गैंग का कैमिया - पढ़ने के लिए क्लिक करें 



Thursday 20 September 2018

कंगना रनौत से पत्रलेखा का पंगा ?

अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म पंगा से अभिनेत्री पत्रलेखा के निकल जाने की खबर है।

चूंकि, पिछले दिनों ही, कंगना रनौत से कथित विवाद के कारण, अभिनेता सोनू सूद फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ़ झाँसी से बाहर हो गए थे।

अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म पंगा की नायिका  भी कंगना रनौत ही हैं। इसलिए, पत्रलेखा के बाहर होने का ठीकरा उन पर ही फोड़ा जा रहा है।

कहा जा रहा है कि कंगना रनौत के कारण पत्रलेखा ने पंगा छोड़ दी।

जबकि, वास्तविकता दूसरी है।  दरअसल, पत्रलेखा के पंगा से बाहर निकलने के पीछे राजकुमार राव है।  उन्होंने अपनी दिलरुबा पत्रलेखा को सलाह दी कि वह पंगा से निकल जाएँ।  कंगना रनौत की मौजूदगी में पत्रलेखा, वह सुर्खियां नहीं पा सकती।

खुद राजकुमार राव भी कंगना रनौत की फिल्म क्वीन में काम कर, उनके किरदार के नायक बनने के बजाय सपोर्टिंग बन कर रह गए।  क्वीन के लिए ही कंगना रनौत को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

राजकुमार राव को अच्छी तरह से मालूम है कि अभिनय के मामले में, इस समय की कोई भी अभिनेत्री कंगना रनौत के सामने टिक नहीं सकती।

यहाँ बताते चलें कि राजकुमार राव, फिल्म मेन्टल है क्या में कंगना रनौत के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।

कंगना के कारण, पंगा से पत्रलेखा के निकल जाने की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए अश्विनी अय्यर तिवारी ने कहा, "पंगा के कहानी मेरे दिल के काफी करीब है।  मैं जानती हूँ कि इस चरित्र में जीवन कंगना रनौत ही डाल सकती हैं।"

Official Trailer film Kaashi  - देखने के लिए क्लिक करें 

Thursday 12 April 2018

मैं नानू की जानू हूँ - पत्रलेखा

पत्रलेखा का हिंदी फिल्म डेब्यू निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म सिटीलाइट्स से हुआ था। इस फिल्म में पत्रलेखा (२०१४) के नायक राजकुमार राव थे। आजकल दोनों के गर्मागर्म रोमांस के किस्से सोशल साइट्स पर चटखारे के साथ पढ़े सुने और देखे जाते हैं। पत्रलेखा की दूसरी हिंदी फिल्म इरोटिक लव गेम्स (२०१६) थी। इस फिल्म में पत्रलेखा ने अपना सब कुछ दिखा दिया। लेकिन, अभिनय नज़र नहीं आया। अब दो साल बाद उनकी तीसरी फिल्म नानू की जानू रिलीज़ हो रही हैं। यानि चार साल में तीन फ़िल्में। नानू की जानू में पत्रलेखा नानू अभय देओल की जानू की भूमिका कर रही है। पेश है उनसे बातचीत के अंश -  
नानू की जानू में किस भूमिका में हैं ?
नानू की जानू फिल्म में नानू के किरदार में अभय हैं, मैं उनकी जानू बनी हुयी हूँ। यह एक हॉरर कॉमेडी है। बहुत क्यूट फिल्म है। अभय एक गुंडे के किरदार में हैं। 
आपका क्या किरदार है ?
ट्रेलर में आप मुझे नहीं देख पाएंगे पाएंगे। क्योंकि फिल्म का प्लाट फिर सामने आ जाएगा। तो मैंने ट्रेलर देखते हुए कहा था की मुझे ट्रेलर लांच पर जाने का मतलब नहीं था। फिर पता चला की ट्रेलर ऐसा क्यों है !  
गाने कैसे हैं ?
बढ़िया हैं। फिल्म में कई गाने हैं, जिनमें टाइटल ट्रैक भी है और सोलो नंबर्स भी हैं। 
अभय देओल के साथ काम करना कैसा रहा ?
मैंने देव डी जब उन्हें देखा था तो उनका काम मुझे अच्छा लगा था। मैं बचपन से शाह रुख की फिल्में देखती थी, लेकिन देव डी देख के लगा की मुझे भी कुछ वैसा करना है। फिर बाद में जब नानू की जानू की स्क्रिप्ट आयी, और मुझे पता चला की इसमें अभय हैं, तो ये एक बकेट लिस्ट जैसी बात थी, जो पूरी हुयी। अभय देओल को दर्शकों और फैंस बहुत सारा प्यार मिलता है। 
अगर आप देव डी में होती तो कौन सा किरदार करती ?
मैं पारो का किरदार करना चाहतीक्योंकि मैंने उस किरदार से काफी कनेक्ट किया है। 
अगर गायब हो जाएँ तो क्या करना चाहेंगी ?
मैं हॉलीवुड जाकर वहाँ ये देखना चाहूंगी की किस तरह से एक्टर्स वहाँ काम करते हैं। 
घरवालों का क्या रिएक्शन होता है ?
वो लोग रियेक्ट नहीं करते। वो लोग फिल्म के बारे में सच सच बोल देते हैं। 
फिल्म के बारे में लोग क्या कह रहे हैं ?
सबलोग ट्रेलर को पसंद कर रहे हैं, मैंने देखा है की देश में लोगों को हॉरर- कॉमेडी काफी पसंद है। 
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स ?

अभी नानू की जानू आएगी। उसके बाद एक प्रोजेक्ट पर बात चल रही है। जल्दी ही वो लॉक हो जायेगी। 

तीसरी साहिब बीवी और गैंगस्टर में जुगनी - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Saturday 26 March 2016

तीन किरदारों के बीच लव गेम्स

विक्रम भट्ट की लिखी और निर्देशित फिल्म 'लव गेम्स' की -प्रेम, आसक्ति और धोखे की कहानी पहली नज़र में इंटरेस्टिंग लगती है। एक ठग जोड़ा सज धज कर पेज ३ पार्टियों में जाता है।  इस जोड़े को हमेशा तलाश रहती है, ऐसे खुश जोड़े की, जिसके साथ वह अपना लव गेम खेल सकें।  वह सबसे खुश जोड़े को अपना शिकार बनाते हैं।  फिर आपस में शर्त लगाते  हैं कि कौन पहले शिकार जोड़े के साथ सेक्स कर पाने में सफल होता है। यह जोड़ा अपने इस खेल को लव गेम्स कहता है।  विक्रम भट्ट की इस फिल्म में हंसल मेहता की फिल्म सिटी लाइट्स में छोटे शहर की औरत का किरदार करने वाले बोंग बाला पत्रलेखा सेक्सी, कामुक और दुष्ट अवतार में हैं।  इसमें उनका साथ गौरव अरोड़ा दे रहे हैं, जो बड़े मॉडल हैं।  फिल्म में तारा अलीशा बेरी का किरदार भी है, जो इस कामुक खेल खेलने वाले जोड़े का शिकार बनती है।  फिल्म का ट्रेलर सिटी लाइट्स में सीधे सादे किरदार में नज़र आई पत्रलेखा एकदम बोल्ड अवतार में हैं।  निर्माता भट्ट बंधुओं की फिल्म 'लव गेम्स' ८ अप्रैल को रिलीज़ होगी।



Friday 12 February 2016

बॉयफ्रेंड राजकुमार राव को अपनी फिल्म का ट्रेलर दिखाना चाहती हैं पत्रलेखा

बॉलीवुड फिल्म 'सिटी लाइट' में शानदार अभिनय से सफल बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अदाकारा पत्रलेखा जल्द ही आगामी फिल्म 'लव गेम्स' में नज़र आनेवाली हैं। फिल्म 'लव गेम्स; में पत्रलेखा का डार्क रोल है। पत्रलेखा और राजकुमार राव की रिलेशनशिप के बारे में सभी को खबर है। वह राव के साथ फिल्म सिटी लाइट्स में फिल्म की नायिका थी।  अदाकारा पत्रलेखा अपनी फिल्म का ट्रेलर सबसे पहले अपने बॉयफ्रेंड राजकुमार राव को दिखाना चाहती हैं। राजकुमार बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता हैं। पत्रलेखा चाहती हैं की राजकुमार उनकी फिल्म का ट्रेलर देखे और पत्रलेखा को उनकी गलतियां समझाएं ताकि  वह अगले पड़ाव पर यही गलतियां सुधार सकें। फिल्म 'लव गेम्स' के अलावा पत्रलेखा जल्द ही विशेष फिल्म्स के बैनर तले  बन रही आगामी फिल्म में भी नज़र आनेवाली हैं।