Showing posts with label Vin Diesel. Show all posts
Showing posts with label Vin Diesel. Show all posts

Monday 10 February 2020

Vin Diesel की सुपर हीरो फिल्म BLOODSHOT का हिंदी ट्रेलर

Akshay Kumar और Salman Khan को Vin Diesel की रफ़्तार



विन डीजल की हॉलीवुड फिल्म फ़ास्ट एंड फ्यूरियस ९ का ट्रेलर पिछले दिनों जारी हो गया। इस ट्रेलर को देखने के बाद, कहा जा सकता है कि विन डीजल बॉलीवुड के अक्षय कुमार और सलमान खान को खतरा बनने जा रहे हैं। ईद सप्ताह में, २२ मई २०२० को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म राधे और अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब के बड़े टकराव का माहौल बना ही हुआ था। लेकिन अब यह सीधा टकराव, विन डीजल की फिल्म फ़ास्ट एंड फ्यूरियस ९ के पक्ष में झुका हुआ नज़र आ रहा है। अक्षय कुमार और सलमान खान, बॉलीवुड के सबसे विश्वसनीय सितारों में से हैं। अक्षय कुमार की पिछले साल रिलीज़ दो फ़िल्में २०० करोड़ क्लब तक पहुंची। सलमान खान का एक बड़ा समर्पित दर्शक वर्ग है। खास तौर पर मुस्लिम आबादी, सलमान खान को हर साल ईद के मौके पर उदारतापूर्वक ईदी देते रहते हैं।  इसीलिए, सलमान खान की फ़िल्में ईद वीकेंड पर सोलो रिलीज़ होती रहती हैं। इस साल ज़रूर अक्षय कुमार ने उनकी ईदी पर सेंध लगाने की कोशिश की है। परन्तु, फ़ास्ट एंड फ्यूरियस ९ के बाद, राधे और लक्ष्मी बॉम्ब, दोनों के लिए खतरा पैदा हो गया है। इसके कारण साफ़ हैं। फ़ास्ट एंड फ्यूरियस ९, हिट फ़ास्ट एंड फ्यूरियस फ्रैंचाइज़ी की फिल्म है। इस सीरीज की फिल्मों को कलेजा मुंह तक ले आने वाले एक्शन, बढ़िया कॉमेडी और रोमांच के करना काफी पसंद किया गया है। इस सीरीज की फिल्म फ़ास्ट एंड फ्यूरियस ७ ने, २०१५ में ११० करोड़ का कारोबार किया था। द फेट ऑफ़ द फ्यूरियस ने ८६ करोड़ का कारोबार किया था। इस सीरीज की पिछले साल रिलीज़ स्पिनऑफ हॉब्स एंड शॉ ने ६८ करोड़ का कारोबार किया। यह सभी फ़िल्में बढ़िया कमाई दे जाने वाली फिल्मों में शुमार हैं। फ़ास्ट एंड फ्यूरियस ९ के एक्शन ज़बरदस्त और खतरनाक नज़र आ रहे हैं। इस फिल्म का तकनीक स्तर भी काफी उच्चस्तरीय लग रहा है। ऐसे में, सलमान खान को खास तौर पर और अक्षय कुमार की फिल्म को भारतीय फिल्म दर्शकों को रिंझाने वाली साबित होना होगा। अन्यथा, राधे और लक्ष्मी बॉम्ब को बॉक्स ऑफिस पर फ़ास्ट एंड फ्यूरियस ९ की रफ़्तार से मात खानी ही होगी।

Friday 22 November 2019

अब नेटफ्लिक्स पर Fast and Furious फ्रैंचाइज़ी की एनीमेशन वेब सीरीज


द फ़ास्ट एंड द फ्यूरियस फ्रैंचाइज़ी में आठ फ़िल्में रिलीज़ हो चुकी हैं। २००१ में, रॉब कोहेन निर्देशित फिल्म द फ़ास्ट एंड द फ्यूरियस से इस अवैध कार रेसिंग, डकैती और जासूसी की इस कहानी की शुरुआत हुई थी।  इस फ्रैंचाइज़ी की आठवीं फिल्म फ़ेट ऑफ़ द फ्यूरियस १७ जुलाई २०१७ को रिलीज़ हुई थी। इस फ्रैंचाइज़ी फिल्म की स्पिन-ऑफ हॉब्स एंड शॉ इसी साल २ अगस्त को रिलीज़ हुई है। इस सीरीज की ज़्यादातर फिल्मों में डॉमिनिक टोरेटो (विन डीजल), ब्रायन ओ'कोनर (स्वर्गीय पॉल वॉकर), लेतीसा ओर्टिज़ (मिशेल रोड्रिगुएज), मिया टोरेटो (जोर्डना ब्रूस्टर), रोमन पीअर्स (टैरेस गिब्सन), आदि चरित्र ही नज़र आये।


विन डीजल कोप्रोडूस कर रहे वेब सीरीज 
इस फ्रैंचाइज़ी और इसकी स्पिन-ऑफ फिल्मों को भी पूरी दुनिया में काफी पसंद भी किया गया।  अब यह सीरीज का एनीमेशन अवतार लेने जा रहे हैं।  इस फ्रैंचाइज़ी को एनिमेटेड वेब टेलीविज़न सीरीज के तौर पर विकसित किया जा रहा है।  इस सीरीज का नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर २६ दिसंबर २०१९ से हो जाएगा। इस वेब सीरीज को विन डीजल के साथ ब्रेट हालैंड और क्रिस मॉर्गन द्वारा बनाया जा रहा है।


डॉमिनिक टोरेटो का कजिन 
वेब सीरीज फ़ास्ट एंड फ्यूरियस: स्पाई रेसर में, लाइव करैक्टर वाली फिल्म के डॉमिनिक टोरेटो का युवा कजिन टॉनी टोरेटो  मुख्य भूमिका में होगा।  इस करैक्टर को आवाज़ टाइलर पोसै देंगे।  दूसरे महत्वपूर्ण एनिमेटेड चरित्रों लायला ग्रे, फ्रॉस्टी बेंसन, इको और  सिस्को रेनाल्डो के साथ सिसी बेंसन, मिस नोवेयर, शशि धर, मिच, आदि सहयोगी चरित्र भी शामिल होंगे।


शिफ्टर के खिलाफ किशोर टोनी टोरेटो 
पहली एनीमेशन फिल्म में किशोर टोनी टोरेटो, अपने कजिन डॉमिनिक के नक़्शे कदम पर चलते हुए अपने दोस्तों के साथ स्ट्रीट रेसिंग में हिस्सा लिया करता है। उन्हें कुख्यात इरादों वाले संगठन शिफ्टर के खिलाफ सरकारी एजेंसी द्वारा भर्ती कर लिया जाता है।


भारतीय करैक्टर शशि धर 
फ़ास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज की फिल्मों को भारत में काफी पसंद किया गया है। इस फ्रैंचाइज़ी की सातवीं फिल्म फ्यूरियस ७ में बॉलीवुड अभिनेता अली फज़ल को भी छोटी भूमिका में लिया गया था।एनिमेटेड सीरीज का एक करैक्टर शशि धर भारतीय ही है। इस करैक्टर को भारतीय मूल के अमेरिकी एक्टर मनीष दयाल उर्फ़ मनीष पटेल ने आवाज़ दी है। नेटफ्लिक्स के भारतीय दर्शकों के लिए यह करैक्टर बड़ा आकर्षण बन सकता है।  



Thursday 19 April 2018

विन डीजल ने खरीद लिया है जेंडर केज को !

हॉलीवुड से खबर गर्मागर्म है कि लॉस एंजेल्स के स्टूडियो द एच कलेक्टिव नेरेवोलुशन स्टूडियोज से  हिट ट्रिपल एक्स  फ्रैंचाइज़ी के अधिकार, फिल्म के तमाम सितारों और निर्माता वन रेस फिल्म्स  सहितखरीद लिए हैं। हालाँकि, ट्रिपल एक्स की पहली तीन फिल्मों के अधिकार रेवोलुशन स्टूडियो के पास ही रहेंगे।  इस सौदे के बाद स्टूडियो ने, चौथी ट्रिपल एक्स फिल्म का निर्माण भी शुरू कर दिया है।  इस फिल्म का निर्देशन का जिम्मा पिछली ट्रिपल एक्स फिल्म रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज के निर्देशक डीजे कारुसो को सौंपा गया है।  इस फिल्म में जेंडर केज की भूमिका विन डीजल ही करेंगे।  इस साल दिसंबर से, निर्माता जोए रॉथ, जेफ़ किरसचेंबौम, विन डीजलसामंथा विन्सेंट और द एच कलेक्टिव की फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।  ट्रिपल एक्स फ्रैंचाइज़ी की पिछली तीन फिल्मों (एक्सएक्सएक्स, एक्सएक्सएक्स : स्टेट ऑफ़ द यूनियन और एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज) को पूरी दुनिया में बहुत अच्छी सफलता मिली थी। इन तीन फिल्मों ने १ बिलियन डॉलर के आसपास का कारोबार किया है।  जैंडर केज को इसके निर्माता रिच विल्क्स ने दिलचस्प ढाला है।  यह चरित्र स्पोर्ट्स का उत्साही रसिया, स्टन्टमैन और  विद्रोही प्रकृति का बनाया है, जिसे उसकी मर्ज़ी के खिलाफ नेशनल  एजेंसी ने अपना एजेंट बना कर खतरनाक मिशन पर भेजना शुरू कर दिया है। पहली फिल्म एक्सएक्सएक्स (२००२) में जेंडर केज सेंट्रल यूरोप में, ताक़तवर रुसी  आतंकियों को ख़त्म करने के लिए भेजा जाता था।  ट्रिपल एक्स सीरीज की दूसरी फिल्म स्टेट ऑफ़ यूनियन (२००५)  में विन डीजल का जेंडर केज चरित्र नहीं था।  उसकी जगह, आइस क्यूब के डारियस स्टोन ने ले ली थी।  जहाँ तक विन डीजल की फिल्मों का सवाल है, हॉलीवुड फिल्म के दर्शकों को विन डीजल नहीं, उनकी आवाज़ सुनाई देगी।  पिछले साल रिलीज़ गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी वॉल्यूम २ में विन  डीजल ने फिल्म के करैक्टर ग्रूट को आवाज़ दी थी।  २७ अप्रैल को रिलीज़ होने जा रही फिल्म अवेंजर्स : इंफिनिटी वॉर में भी ग्रूट के होंठों से विन डीजल की आवाज़ निकलेगी।  अगले साल रिलीज़  होने जा रही, अनाम अवेंजर्स फिल्म में भी ग्रूट को विन डीजल ही देंगे।


जुरैसिक वर्ल्ड : फालेन किंगडम का नया पोस्टर  - क्लिक करें 

Saturday 14 January 2017

जेंडर केज की वापसी के बहाने दीपिका पादुकोण

हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल एक बार फिर जेंडर केज के खोल में नज़र आने जा रहे हैं।  वह डी जे कारुसो निर्देशित एक्शन फिल्म एक्सएक्सएक्स : रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज में एक बार फिर एजेंट एक्सएक्सएक्स जेंडर केज के किरदार में नजर आएंगे। विन डीजल ने २००२ में पहली बार  फिल्म एक्सएक्सएक्स में जेंडर केज के किरदार को परदे पर सजीव किया था।  जेंडर केज तेज़ गति से भारी गाड़िया चलाने में माहिर खिलाडी, स्टन्टमैन और विद्रोही प्रकृति का अथलीट था, जिसे अनजाने में एक अपराध में भागीदारी करने के कारण बेमन से नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी के लिए एजेंट का काम करना पड़ा था।  उसे सेंट्रल यूरोप में रूसी आतंकियों के खात्मे के मिशन पर भेजा जाता है।  इस फिल्म के डायरेक्टर रॉब कोहेन थे, जो एक साल पहले द फ़ास्ट एंड द फ्यूरियस (२००१) में विन डीजल को डायरेक्ट कर चुके थे।  ७० मिलियन डॉलर से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर २७७.४ मिलियन डॉलर का ग्रॉस किया था।  २००५ में इस फिल्म का सीक्वल ट्रिपल एक्स : स्टेट ऑफ़ द यूनियन बनाया गया।  लेकिन इस फिल्म में न तो विन डीजल थे और न ही फिल्म का डायरेक्शन रॉब कोहेन कर रहे थे।  उस समय विन डीजल द पसिफियर में व्यस्त थे और कोहेन स्टील्थ का निर्देशन कर रहे थे। इसलिए ली तमहोरी के निर्देशन में आइस क्यूब को ट्रिपल एक्स बना दिया गया।  लेकिन वह फिल्म के जेंडर केज नहीं थे, बल्कि वह एजेंट डारियस स्टोन बने थे।  यह फिल्म असफल साबित हुई।  ८७ मिलियन डॉलर में बनी यह फिल्म वर्ल्डवाइड  केवल ७१ मिलियन डॉलर का ग्रॉस ही कर सकी।
जेंडर केज की वापसी
अब ट्रिपल एक्स सीरीज की तीसरी फिल्म रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज में विन डीजल की ओरिजिनल एजेंट जेंडर केज के बतौर वापसी हो रही है।  यह फिल्म हॉलीवुड के घरेलु बाजार सहित पूरी दुनिया में २० जनवरी को रिलीज़ हो रही है।  परंतु  भारत में यह ६ दिन पहले यानि १४  जनवरी को रिलीज़ हो रही है।  इस फिल्म को थ्रीडी और आईमैक्स के अलावा २डी प्रभाव के साथ अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी डब कर रिलीज़ किया जा रहा है।  इसमे कोई शक़ नहीं कि हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल  अपनी एक्शन फिल्मों, ख़ास तौर पर फ़ास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज की फिल्मों के कारण भारत में भी पहचाना जाता है।  उनकी फिल्मों के प्रति भारतीय दर्शकों में क्रेज रहता है।  पहली फिल्म एक्सएक्सएक्स को भी हिंदुस्तानी दर्शकों ने पसंद किया था।  परंतु, रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज भारतीय दर्शकों के लिए ख़ास विन डीजल के कारण नहीं।  इस फिल्म में विन डीजल के साथ डॉनी येन, टोनी जा, सैमुएल एल जैक्सन, नीना डोब्रेव, रूबी रोज, टोनी कॉलेट, निकी जैम, क्रिस वू, रोरी मैकैन, आदि सितारों की भरमार है।
दीपिका पादुकोण है ख़ास 

लेकिन भारतीय दर्शकों के लिए ख़ास होंगी दीपिका पादुकोण, जो फिल्म में सेरेना उंगेर का किरदार कर रही हैं।  फिल्म की कहानी जेंडर केज के इर्दगिर्द ही बनी गई है, जो लंबे स्वनिर्वासन के बाद वापसी कर रहा है।  उसे खलनायक जियांग के खतरनाक हथियार पैंडोरा बॉक्स को छीनना है।  उसके इस मिशन में उसके कई साथी हैं।  लेकिन, जेंडर केज उस समय खतरे में फंस जाता है, जब वह दुनिया की भ्रष्ट सरकारों के चंगुल में आ जाता है।  कहानी से साफ़ है कि रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज में जेंडर केज यानि विन डीजल का किरदार ही ख़ास होगा।  लेकिन फिल्म में चीन सहित एशियाई बाजार को हथियाने के लिए देसी एक्टर्स का भी इस्तेमाल किया गया है।  चीन और थाईलैंड के दर्शकों के लिए अन्य सितारों के अलावा जेट ली और टोनी जा हैं।  हिंदुस्तानी बाज़ार को आकर्षित करने के लिए ही दीपिका पादुकोण को लिया गया है।  दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं।  ख्याल रहे कि २०१३ में दीपिका पादुकोण ने विन डीजल की फिल्म फ्यूरियस ७ को संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला के लिए ठुकरा दिया था।  सूत्रों के अनुसार फिल्म में दीपिका पादुकोण को विन डीजल के किरदार की मदद करने वाली हैकर का किरदार करना था।
इंटरनेशनल इमेज के लिए दीपिका
दीपिका पादुकोण ने बेशक संजयलीला भंसाली की फिल्म के लिए विन डीजल की फिल्म ठुकरा दी थी।  यह दीपिका का सही निर्णय था।  गोलियों की रास लीला : रामलीला सुपर हिट साबित हुई थी।  दीपिका बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस में शुमार हो गई थी।  लेकिन आज मंज़र काफी बदला हुआ है।  भंसाली की फिल्म पद्मावती ही उनकी ख़ास फिल्म है।  ऐसे में उन्हें हॉलीवुड की एक अदद फिल्म की ख़ास ज़रूरत है।  हॉलीवुड की फिल्म के ज़रिये वह बॉलीवुड को अपनी इंटरनेशनल इमेज दे सकती हैं, अपनी अहमियत जता सकती हैं।  हॉलीवुड
फिल्मों को एशियाई चेहरों की ज़रुरत होती है।  क्योंकि, उनके किरदार ही कुछ ऐसे होते हैं।  लेकिन यह तमाम किरदार सपोर्टिंग होते हैं।  फिल्म इन पर केंद्रित नहीं होती।  परंतु, इन एक्टर्स के देशों के दर्शक अपने एक्टरों को देखना चाहते हैं।  अब यह बात दीगर होती है कि ज़्यादातर उन्हें निराश होना पड़ता है।  ख़ास तौर पर भारतीय दर्शकों को।  इसके बावजूद भारतीय दर्शकों को पहली एक्सएक्सएक्स फिल्म से कहीं ज़्यादा रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज का इंतज़ार है।  दीपिका पादुकोण को इस साल पद्मावती की रिलीज़ होने से पहले तक इसी फिल्म से याद किया जाता रहेगा।
दीपिका को प्रियंका है चुनौती 

इसके अलावा, दीपिका पादुकोण के लिए प्रियंका चोपड़ा भी चुनौती है।  प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड एक बड़ा नाम तो नहीं चर्चित एशियाई नाम ज़रूर बन गई हैं।  स्पाई थ्रिलर सीरीज क़्वान्टिको की अलेक्स पारिश के किरदार में उन्होंने अपनी सेक्स अपील का डंका बजा दिया है।  वह टेबलायड और चैनल्स पर चर्चित हो रही हैं अब क़्वान्टिको २ का निर्माण भी किया जा रहा है।  वह समुद्र के किनारे गश्त करने वाले दल की एक्शन कॉमेडी
सीरीज बेवॉच के फिल्म संस्करण में विक्टोरिया लीडस् के खल किरदार को कर रही हैं।  प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की गुडविल एम्बेसडर भी हैं।  ज़ाहिर तौर पर प्रियंका चोपड़ा दुनिया में एक बड़ा नाम बनती जा रही हैं।  किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए प्रियंका चोपड़ा की यह सफलता जलन का कारण बन सकती हैं।  इसीलिए दीपिका पादुकोण हॉलीवुड में भी खुद को
साबित करना चाहती हैं।  वह सुपर मॉडल हैं।  उनकी देह संतुलित है।  हॉलीवुड फिल्मों को ऎसी देह् रास आती हैं।  यह देखने वाला होगा कि वह सेरेना उंगेर के किरदार से दुनिया के दर्शकों के बीच कितना चर्चित हो पाती हैं।  ख़ास बात यह है कि सेरेना का यह किरदार ट्रिपल एक्स मूवीज के दर्शकों के लिए पहली बार है।
फिलहाल दीपिका पर भारी प्रियंका 
फिलहाल तो दीपिका पादुकोण पर प्रियंका चोपड़ा भारी पड़ती नज़र आ रही है।  वह पूरे हॉलीवुड में नामचीन हैं। जबकि दीपिका पादुकोण को सेरेना से खुद को साबित करना है।  प्रियंका का अलेक्स का किरदार सेक्सी था।  इस किरदार में एक्शन भी था।  प्रियंका रोल भी अपेक्षाकृत बड़ा था।  ख़ास बात यह भी है कि अमेरिकी दर्शकों में टीवी सीरीज भी सामान रूप से लोकप्रिय होती हैं।  हॉलीवुड के बड़े एक्टर इसमे काम करते हैं।  प्रियंका चोपड़ा के उभरे होंठ और ताम्बई रंग की देह
हॉलीवुड के दर्शकों को आकर्षित करती है।  दीपिका पादुकोण में प्रियंका चोपड़ा वाली यह खासियत नहीं।  वह रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज में अंग प्रदर्शन और एक्शन करती नज़र आती हैं।  लेकिन इतना ही काफी नहीं होगा।  हॉलीवुड फिल्मों की नायिका कपडे उतारने को हमेशा तैयार रहती हैं।  धुंआधार एक्शन कर सकने वाली ढेरों एक्टर हॉलीवुड में मौजूद हैं।  दीपिका पादुकोण क्या ख़ास देने जा रही हैं ? हॉलीवुड दर्शक यह जानना चाहेगा।  इस लिहाज़ से प्रियंका चोपड़ा बाज़ी मार ले जाती हैं।  वह बेवॉच में भी एक सेक्सी और खल किरदार कर रही हैं।  ऐसे किरदार दर्शकों को आसानी से आकर्षित कर पाते हैं।  हिंदी दर्शक भी कुछ अलग नहीं।

अल्पना कांडपाल

Saturday 9 January 2016

'द रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज' में एशियाई

अब यह तय हो गया है कि हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल की ट्रिपल एक्स सीरीज में वापसी फिल्म 'द रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज' में  विन डीजल की नायिका बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ही होंगी।  वह अपराधी से अमेरिकन ख़ुफ़िया एजेंट बने केज के कंधे से कन्धा मिला कर उसके मिशन में मदद करेंगी।  इस दौरान उनके और विन डीजल के बीच कुछ गहरे रोमांटिक सीन भी हो सकते हैं। शायद 'क्वांटिको' में प्रियंका चोपड़ा के दृश्यों से भी ज़्यादा गरमार्ग।  डी जे करुसो निर्देशित इस फिल्म की कहानी मरने के लिए छोड़ दिए गए जेंडर केज की वापसी से होगी।  वह गुप्त रूप से एनएसए में लौट आया है। इस बार, ऑगस्टस गिब्बॉन्स उसे पहले से ज़्यादा कठिन और खतरनाक मिशन पर भेजता है।  ट्रिपल एक्स सीरीज की इस तीसरी फिल्म को सफल बनाने के ख्याल से फिल्म में एशियाई एक्टर्स की भरमार की गई है।  भारत की दीपिका पादुकोण से पहले थाईलैंड के अभिनेता टोनी जा को फिल्म मे शामिल किया गया है।  टोनी जा, विन डीजल की सबसे याद सफल फिल्म 'फ्यूरियस ७' में अभिनय कर चुके हैं।  टोनी का हास्य अभिनय करने का दिलचस्प अंदाज़ है, जो काफी देसी लगता है।  चीन के सुपर स्टार जेट ली को भी शामिल किया गया है।  वैसे जेट ली और टोनी जा के किरदार अभी तय नहीं हुए हैं।  जहाँ तक ट्रिपल एक्स के मुख्य किरदार ऑगस्टस गिब्बॉन्स के किरदार की बात है, उसे अभिनेता सैमुएल एल जैक्सन ही करेंगे। इस प्रकार से सैमुएल तीसरी ट्रिपल एक्स फिल्म में भी यही किरदार कर रहे होंगे। अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियंस (यूएफसी) के फेदरवेट के विजेता कोनोर मैकग्रेगर को कास्ट में शामिल कर लिया गया है।

Sunday 6 December 2015

विन डीजल के साथ दीपिका पादुकोण की ट्रिपल एक्स मूवी

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल के साथ ट्रिपल एक्स फिल्म करने की खबर हैं।  खुद दीपिका पादुकोण ने अपने फेस बुक पेज पर अपनी विन डीजल का आलिंगन करती फोटो पेस्ट करते हुए यह सूचना दी।  यहाँ बताते चलें कि ट्रिपल एक्स (एक्सएक्सएक्स) २००२ में रिलीज़ अभिनेता विन डीजल की फिल्म की तीसरी कड़ी है।  'एक्सएक्सएक्स' में अभिनेता विन डीजल ने तेज़ रफ्तार स्पोर्ट्स कार चलाने वाले और खतरनाक स्टंट के खिलाड़ी जेंडर केज का किरदार किया था।  यह धुंआधार एक्शन और हैरतअंगेज स्टंट से भरपूर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त हिट हुई थी।  दीपिका पादुकोण ने विन डीजल के साथ इस फिल्म को शायद इसी लिए मंज़ूरी दी कि उन्होंने विन डीजल के साथ 'फ्यूरियस ७' के प्रस्ताव को नामंज़ूर कर दिया था।  दुनिया जानती है कि 'फ्यूरियस ७' हॉलीवुड की बड़ी हिट फिल्मों में शुमार की गई। दीपिका इस फिल्म को स्वीकार अपनी फ्यूरियस ७ वाली गलती सुधारती लगती है। लेकिन, यहाँ दीपिका पादुकोण को यह नहीं भूलना चाहिए कि फ़ास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज की फिल्मों की तरह 'एक्सएक्सएक्स सीरीज उतनी सफल नहीं हुई है।  एक्सएक्सएक्स सीरीज की दूसरी फिल्म 'एक्सएक्सएक्स: स्टेट ऑफ़ यूनियन' को बॉक्स ऑफिस पर खराब रिस्पांस मिला था।  स्टेट ऑफ़ यूनियन में न तो विन डीजल थे, न ही डायरेक्टर रॉब कोहेन।  'स्टेट ऑफ़ यूनियन' के नायक आइस क्यूब थे और फिल्म का निर्देशन ली तमहोरी कर रहे थे।  अब इस तीसरी एक्सएक्सएक्स में विन डीजल वापसी कर रहे हैं। इसी साल अगस्त में विन डीजल ने अपने प्रशंसकों को इंस्टाग्राम पेज पर इसकी सूचना दी थी। दीपिका पादुकोण के साथ विन डीजल की फिल्म का नाम 'एक्सएक्सएक्स: जेंडर केज रिटर्न्स' है । सूत्र बताते हैं कि तीन चार दिन पहले दीपिका पादुकोण इस फिल्म के सिलसिले में विन डीजल से मिलने अमेरिका गई थी।  अब चूंकि, दीपिका पादुकोण ने खुद यह खबर दी हैं तो साफ़ है कि वह  आखिरकार विन  डीजल की  नायिका बनने में कामयाब हुई।  लेकिन, सवाल यह है कि विन डीजल के साथ दीपिका क्या करेंगी  ? बॉलीवुड एक्शन फिल्मों में ही अभिनेत्री के  करने के लिए सिर्फ अपनी सेक्स अपील का प्रदर्शन करना होता है।  हॉलीवुड को तो उत्तेजक सेक्स सींस की दरकार  होती है।  अब देखिये न  बॉलीवुड की एक दूसरी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिका की टीवी सीरीज 'क्वांटिको'  में क्या कर रही है। शायद वैसा ही कुछ दीपिका को भी करना होगा।  जहाँ तक स्टंट की बात है वह या तो डीजल करेंगे या दीपिका के लिए वायर करेंगे।  फिलहाल तो इंतज़ार करिये 'जेंडर केज रिटर्न्स' से जुडी अन्य खबरों का।