बॉलीवुड के हीरो से पिटने वाले बुरे आदमी मुरली शर्मा 'धरम संकट में' हैं। वह फिल्म 'धरम संकट में' में एक मौलाना का किरदार कर रहे हैं। फिल्म में उनके सीन परेश रावल के साथ कई हैं। अन्नू कपूर के साथ भी हैं। लेकिन, नसीरुद्दीन शाह के साथ उनका कोई सीन नहीं है। क्या यही मुरली शर्मा का धर्म संकट है ? कहते हैं मुरली शर्मा, "मेरे परेशभाई और अन्नूभाई के साथ सीन हैं। मेरी इच्छा थी कि मेरा कोई सीन नसीरभाई के साथ भी होता। वैसे फिल्म में मेरा रोल अब तक का सबसे सशक्त रोल है।" इस फिल्म के बाद मुरली शर्मा कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। ए बी सी डी २ का उन्हें बेसब्री से इंतज़ार है। वज़ीर में वह अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर के साथ काम कर रहे हैं। मराठी फिल्म काकपुरुष के महेश मांजरेकर द्वारा बनाये जा रहे हिंदी रीमेक में भी मुरली शर्मा की ख़ास भूमिका है। अभय देओल के साथ 'स्नाफु' भी है। गोविंदा के शीर्षकविहीन प्रोडक्शन में भी मुरली होंगे। दरअसल, वह कई भारतीय भाषाओँ की फिल्मों में इतना बिजी हैं कि कभी मुंबई, कभी हैदराबाद और कभी चेन्नई में वह हिंदी, तेलुगु, तमिल और मराठी फिल्मों की शूटिंग करने के लिए उड़ते रहते हैं। मुरली शर्मा का धरम संकट यही लगता है कि कहीं कोई फ्लाइट मिस न हो जाये। वैसे मुरली कहते है, "मैं हमेशा से इतना ही बिजी रहना चाहता था। तो शिकायत कैसी !"
भारतीय भाषाओँ हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी, आदि की फिल्मो के बारे में जानकारी आवश्यक क्यों है ? हॉलीवुड की फिल्मों का भी बड़ा प्रभाव है. उस पर डिजिटल माध्यम ने मनोरंजन की दुनिया में क्रांति ला दी है. इसलिए इन सब के बारे में जानना आवश्यक है. फिल्म ही फिल्म इन सब की जानकारी देने का ऐसा ही एक प्रयास है.
Monday 6 April 2015
Friday 3 April 2015
मनचला बने 'धरम संकट में' जिप्पी ग्रेवाल
पंजाब के रॉक स्टार जिप्पी ग्रेवाल अब रॉक स्टार मनचला बन गए हैं। उन्होंने अपना यह मनचला चोला आगामी फिल्म 'धरम संकट में' के लिए ओढ़ा है। वह फिल्म में भी रॉक स्टार बने हैं। जिप्पी ग्रेवाल के इस मनचला रॉक स्टार का फिल्म में किरदार अहम है। फिल्म में अभिनेता परेश रावल धर्मपाल के किरदार में हैं। यह धर्मपाल हिन्दू परिवार में पला बढ़ा है। वह उस समय धरम संकट में फंस जाता है, जब उसे पता चलता है कि वह मुस्लिम माता पिता की संतान है। धर्मपाल सिख पॉप सिंगर मंजीत मनचला का प्रशंसक है। इस धर्म संकट में धर्मपाल को राह दिखाता है, मनचला का एक गीत। जिप्पी ग्रेवाल ने फिल्म में इस अहम किरदार के साथ दो डांस नंबर 'डू यू नो' और 'तू टक्के' भी गाया है तथा इन गीतों पर सोफी चौधरी और हेज़ल कीच के साथ परफॉर्म भी किया है । धार्मिक भावनाओं के लिहाज़ से सेंसिटिव फिल्म 'धरम संकट में' यह गीत कितने प्रभावी साबित होते है। परेश रावल, ओम पूरी और नसीरुद्दीन शाह की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'धरम संकट में' अगले शुक्रवार रिलीज़ हो रही है।
बॉलीवुड फ्यूरियस ! वेरी वेरी 'फ़ास्ट ७'
फ़ास्ट है.… फ्यूरियस है…लेकिन आखिरी नहीं है सातवी फिल्म !
दो घंटा १८ मिनट तक सांस रोकनी पड़े। इतने ही समय तक अगले सीन के लिए बेताबी हो। एक पल भी कुर्सी के किनारे से हट नहीं पाएं। तो इसे क्या कहेंगे !!! यह फ़ास्ट एंड फ्यूरियस ७ का साँसे रोक देने वाला एक्शन है। भरी गाड़ियों की खतरनाक पहाड़ी मोड़ पर तेज़ रफ़्तार दौड़ है। २००१ में शुरू फ़ास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज की इस सातवी फिल्म में पहले वाली छह फिल्मों से अधिक रफ़्तार है और हैरतअंगेज एक्शन है। इन एक्शन के लिए विन डीजल, पॉल वॉकर, ड्वेन जॉनसन, मिशेल रॉड्रिगुएज़, जोर्डाना ब्रूस्टर, टायर्स गिब्सन, लुडक्रिस, लुकास ब्लैक और जैसन स्टेथम से अच्छा चुनाव और कोई नहीं हो सकता था। विन डीजल, पॉल वॉकर, दवाएं जॉनसन और मिशेल रॉड्रिगुएज़ तथा जैसन स्टेथम अपने एक्शन दृश्यों से दर्शकों को दहलाते हैं। वहीँ धुंआधार खतरनाक एक्शन के बीच बढ़िया कॉमेडी के सीक्वेंस भी हैं। टायर्स गिब्सन और लुडक्रिस की जोड़ी इसे बखूबी अंजाम देता है। खतरनाक चेस सेक्वेन्सेस और एक्शन से सहमा दर्शक हँसते हँसते लोटपोट हो जाता है और रिलीफ महसूस करता है। पॉल वॉकर और जोर्डाना ब्रूस्टर तथा विन डीजल और मिशेल रॉड्रिगुएज़ की रोमांटिक जोड़ियां फिल्मों को खालिस एक्शन फिल्म होने से बचाती है।
डॉमिनिक टोरेंटो और ब्रायन ओ'कोनर और उनके साथी खतरों का काम छोड़ कर अपनी अपनी ज़िन्दगी में व्यस्त हो गए हैं। लेकिन, डेकार्ड शॉ इन लोगों से अपने भाई की मौत का बदला लेना चाहता है। वह उनके साथी हान को मार देता है। जब टोरेंटो और उसके साथियों को इसका पता चलता है तो वह शॉ को ख़त्म करने निकल पड़ते हैं। इसी के साथ शुरू होता है फ़ास्ट एंड फ्यूरियस की खतरनाक सफर।
'फ़ास्ट एंड फ्यूरियस ७' के अंग्रेजी संस्करण के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और बांगला संस्करण भी रिलीज़ किये जा रहे हैं। स्तरीय डबिंग के कारण फिल्म का प्रभाव बरकरार रहता है। इंडियन बॉक्स ऑफिस के अब तक के जो समाचार हैं, उसके अनुसार 'फ़ास्ट एंड फ्यूरियस ७' हॉलीवुड की सबसे अधिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली फिल्म तो बनने जा ही रही है, यह २०१५ का हिंदी फिल्मों में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रही है। वैसे 'फ़ास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज के भारत के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी ! 'फ़ास्ट एंड फ्यूरियस ७' सीरीज की आखिरी फिल्म नहीं। इस फिल्म के तीन हिस्से और भी देखने को मिलेंगे। 'फ़ास्ट एंड फ्यूरियस ७' के आखिरी दृश्य, जिसमे शॉ को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया जाता है, इसका संकेत भी मिलता है।
तो देर क्या है आप भी देख आइये न हॉलीवुड का हैरतअंगेज कारनामा -'फ़ास्ट एंड फ्यूरियस ७'
डॉमिनिक टोरेंटो और ब्रायन ओ'कोनर और उनके साथी खतरों का काम छोड़ कर अपनी अपनी ज़िन्दगी में व्यस्त हो गए हैं। लेकिन, डेकार्ड शॉ इन लोगों से अपने भाई की मौत का बदला लेना चाहता है। वह उनके साथी हान को मार देता है। जब टोरेंटो और उसके साथियों को इसका पता चलता है तो वह शॉ को ख़त्म करने निकल पड़ते हैं। इसी के साथ शुरू होता है फ़ास्ट एंड फ्यूरियस की खतरनाक सफर।
'फ़ास्ट एंड फ्यूरियस ७' के अंग्रेजी संस्करण के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और बांगला संस्करण भी रिलीज़ किये जा रहे हैं। स्तरीय डबिंग के कारण फिल्म का प्रभाव बरकरार रहता है। इंडियन बॉक्स ऑफिस के अब तक के जो समाचार हैं, उसके अनुसार 'फ़ास्ट एंड फ्यूरियस ७' हॉलीवुड की सबसे अधिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली फिल्म तो बनने जा ही रही है, यह २०१५ का हिंदी फिल्मों में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रही है। वैसे 'फ़ास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज के भारत के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी ! 'फ़ास्ट एंड फ्यूरियस ७' सीरीज की आखिरी फिल्म नहीं। इस फिल्म के तीन हिस्से और भी देखने को मिलेंगे। 'फ़ास्ट एंड फ्यूरियस ७' के आखिरी दृश्य, जिसमे शॉ को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया जाता है, इसका संकेत भी मिलता है।
तो देर क्या है आप भी देख आइये न हॉलीवुड का हैरतअंगेज कारनामा -'फ़ास्ट एंड फ्यूरियस ७'
Wednesday 1 April 2015
दिलीप कुमार की नातिन नहीं है यह सायशा सहगल
कल आर० विज़न की फिल्म 'उड़नछू' का ऐलान किया गया। इस फिल्म से बिग बॉस ८ के विजेता गौतम गुलाटी डेब्यू कर रहे हैं। लेकिन, जैसे ही फिल्म में उनकी नायिका का नाम पुकारा गया, मौजूद पत्रकार चौंक पड़े। क्या यह दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन है? यानि पूर्व फिल्म अभिनेत्री शाहीन बानो और अभिनेता सुमीत सहगल की बेटी ! शाहीन और सुमीत की बेटी का नाम सायशा सहगल है। आर० विज़न की फिल्म 'उड़नछू' में गौतम गुलाटी की नायिका का नाम भी सायशा सहगल है। नाम की समानता के कारण पैदा हो रही और होने वाली गलती को भांप कर आयोजको ने साफ़ किया कि यह वह सायशा नहीं है। यह दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन नहीं है। जी हाँ, इस सायशा का दिलीप कुमार और सायरा बानो से कोई नाता नहीं है। वह नितांत गैर फ़िल्मी बैकग्राउंड से हैं और नाशिक की रहने वाली हैं। २०१२ में वह आँखों में एक्टिंग का सपना लिए मुंबई आई। कई थिएटर ग्रुप्स में काम किया। वह अच्छी डांसर भी हैं। यहाँ तक कि सायशा सहगल किसी सायरा बानो की फैन नहीं, बल्कि माधुरी दीक्षित उनकी आदर्श हैं। इस सायशा के आने से दिलीप कुमार नई नातिन सायशा को नाम की दिक्कत हो सकती है। पिछले साल शाहीन बानो और सुमीत सहगल की बेटी सायशा सहगल को अजय देवगन के साथ फिल्म 'शिवाय' का ऐलान किया गया था। उड़नछू से गौतम गुलाटी और सायशा सहगल के अलावा फिल्म के निर्देशक विपिन पराशर का भी मुख्य धारा की फिल्मों में डेब्यू हो रहा है। वह म्यूजिक वीडियो के अलावा हिंदी फिल्म 'नो एग्जिट' निर्देशन भी कर रहे हैं।
राजेंद्र कांडपाल
राजेंद्र कांडपाल
लक्ष्मी राय का हिंदी फिल्म डेब्यू वाया 'अकीरा'
दक्षिण की हॉट एक्ट्रेस लक्ष्मी राय का बॉलीवुड डेब्यू होने जा रहा है। हालाँकि, वह एक दक्षिण के डायरेक्टर की फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। ए आर मुरुगदॉस की फिल्म 'अकीरा' की नायिका सोनाक्षी सिन्हा हैं। इसी एक्शन फिल्म से लक्ष्मी राय का भी डेब्यू होने जा रहा है। लक्ष्मी राय दक्षिण की सफल अभिनेत्रयों में हैं। इसके बावजूद कि वह दक्षिण की फिल्मों में सफल हैं, लक्ष्मी राय ने कभी हिंदी फिल्मों को तरजीह नहीं दी। हालाँकि, उनके भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर खिलाडियों के साथ अफेयर चले। सबसे ज़्यादा सुर्खियां मिली महेंद्र सिंह धोनी और लक्ष्मी राय के अफेयर को। यह आईपीएल २०११ का सीजन था। मुंबई के अख़बारों के ज़रिये राय-धोनी रोमांस सुर्खियां पाने लगा। उस दौरान यह सोचा गया कि यह लक्ष्मी राय की बॉलीवुड फिल्म पाने की गिमिक है। लेकिन, लक्ष्मी राय ने बॉलीवुड फिल्म करने से साफ़ मना कर दिया। कुछ समय बाद यह रोमांस अपनी मौत मर गया। हालाँकि, लक्ष्मी राय आज भी इस रोमांस को अपनी ज़िन्दगी का घाव मानती हैं। लक्ष्मी राय का कुछ समय तक क्रिकेटर श्रीसंथ के साथ भी रोमांस चला। लक्ष्मी राय को बॉलीवुड फिल्म करने का पहला मौका हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म 'हाय गुज्जु' में दिया था। लक्ष्मी राय 'हाय गुज्जु' की नायिका बन गई होती, अगर उन्होंने हिमेश रेशमिया की उस समय रिलीज़ फिल्म 'क़र्ज़' न देख ली होती। क़र्ज़ देखने के बाद लक्ष्मी को लगा कि वह ऎसी फिल्मों का हिस्सा नहीं बन सकती। उन्होंने फिल्म छोड़ दी। 'हाय गुज्जु' भी बन नहीं सकी। ' अकीरा' में राय लक्ष्मी (अब उन्होंने अपना यही नाम रख लिया है ) का फुलफ्लेज हीरोइन वाला नहीं। फिल्म में वह एक महत्वपूर्ण मेहमान भूमिका में हैं। मुरुगदॉस ने अब तक जो हिंदी फ़िल्में बनाई हैं, वह सुपर डुपेर हिट रही हैं। अगर 'अकीरा' हिट हुए तो सोनाक्षी सिन्हा की बल्ले बल्ले तो होगी ही, राय लक्ष्मी की बॉलीवुड गाडी भी चल निकलेगी।
अल्पना कांडपाल
अल्पना कांडपाल
Subscribe to:
Posts (Atom)