Thursday 4 June 2015

'द लिटिल मरमेड' का रीमेक निर्देशित नहीं करेंगी सोफ़िया कोप्पोला

लगभग एक साल पहले १९८९ की अमेरिकन एनिमेटेड म्यूजिकल फंतासी फिल्म 'द लिटिल मरमेड' के रीमेक की खबरें थी।  इस लाइव एक्शन फिल्म को सोफ़िया कोप्पोला डायरेक्ट करने वाली थी।  अब यह खबर है कि सोफ़िया इस फिल्म से बाहर हो गई है। सोफ़िया का फिल्म से बाहर होना क्रिएटिव डिफरेंस बताया जा रहा है।  कहा जाता है कि  यूनिवर्सल स्टूडियोज की सोफ़िया इस फिल्म में एरियल के किरदार के लिए नए चेहरे उमा थरमन और एथन हॉक की बेटी माया थरमन हॉक को लेना चाहती थी।  अभी यह साफ़ नहीं है कि क्या स्टूडियो इस रोल में किसी दूसरी एक्टर को चाहता था।  लेकिन, सोफ़िया कोप्पोला इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गई हैं।  'द लिटिल मरमेड' के रिबूट का काम २०११ से चल रहा था।  इस प्रोजेक्ट से जुड़ने वाली कोप्पोला दूसरी डायरेक्टर थी।  उनसे पहले 'एटोनमेंट' के डायरेक्टर जो राइट इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे।  'द लिटल मरमेड' के अलावा सोफ़िया के पास दूसरी कोई फिल्म नहीं थी।  वह बिल मरे और मिच ग्लेज़र की कहानी पर फिल्म 'अ वेरी मरे क्रिसमस' पर अपना काम पूरा कर चुकी है।  अब देखने वाली बात होगी कि अगली खबर 'द लिटिल मरमेड' के ने डायरेक्टर की आती हैं या सोफ़िया की नई फिल्म की ! 

मॉडल रैना अग्नि की कामुक अदाएं (फोटोज)

Displaying 1. RAINA AGNI DSC_5674.JPGDisplaying 2. RAINA AGNI DSC_5756.JPGDisplaying 3. RAINA AGNI DSC_5947.JPGDisplaying 4. RAINA AGNI DSC_5937.JPGDisplaying 5. RAINA AGNI DSC_5942.JPGDisplaying 6. RAINA AGNI DSC_5983.JPGDisplaying 7. RAINA AGNI DSC_5973.JPG

Wednesday 3 June 2015

'मेरे जिनी अंकल' में शक्ति कपूर बने जूनियर जफ़र

शक्ति कपूर, अपने ऑन स्क्रीन रोल्स के कारण कभी काफी बदनाम विलेन हुआ करते थे।  उनकी ऑन स्क्रीन हरकतों के कारण लोग उनसे नफ़रत किया करते थे।  अब यह बात दीगर है कि पहले कादर खान और बाद में गोविंदा के साथ फिल्मों में शक्ति कपूर ने खुद की कॉमिक इमेज बनाई।  अब शक्ति कपूर एक बार फिर कॉमिक विलेन बन कर आ रहे हैं। बच्चों की त्रिआयामी फिल्म 'मेरे जिनी अंकल' में शक्ति कपूर का जूनियर जफ़र का किरदार सीधा सादा, मूर्ख हरकते करने वाला बेवक़ूफ़ आतंकवादी का है। बॉलीवुड का हीरो बनना चाहता है।  इस फिल्म में शक्ति कपूर के किरदार जफ़र की हीरो बनने के लिए की जा रही जद्दोजहद को देख कर कोई भी उसके गंभीर अपराधों को भूल जायेगा। शक्ति कपूर ने कुछ ऐसा ही किरदार १९९४ में रिलीज़ सलमान खान और आमिर खान की जोड़ी वाली फिल्म 'अंदाज़ अपना अपना' में 'क्राइम मास्टर गोगो' का किया था।  निर्देशक आशीष भावसर की फिल्म 'मेरे जिनी अंकल' एक हास्य सा भरपूर हलकी फुलकी कॉमेडी फिल्म है।  इस फिल्म में शक्ति कपूर के अलावा टिकु तलसानिया, अनुज सिकरी, एहसान कुरैशी, नवीन बोले और मुश्ताक़ खान भी ख़ास रोल कर रहे हैं। फिल्म में जफ़र के किरदार में शक्ति कपूर को लेने के बारे में फिल्म के लेखक और निर्देशक आशीष भावसर कहते हैं, "हमारे  देश में कितने कॉमिक विलेन हैं ? जब मैंने इस रोल को लिखा, तुरंत ही मेरे दिमाग में शक्तिदा आये।  वह एक्सेप्शनल हैं कि दोनों प्रकार के किरदार कर सके। मैं महसूस करता हूँ कि उनके स्वभाव में हास्य है।  उन्हें तो 'क्राइम मास्टर गोगो' होना ही है।" फिल्म 'मेरे जिनी अंकल' ५ जून को रिलीज़ हो रही है।




क्यों हैप्पी नहीं हैं अपनी 'न्यू ईयर' से कंगना रनौत ?

आज कंगना रनौत की रोमांस कॉमेडी फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' ने रिलीज़ के ११वे दिन १०० करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया।  इस प्रकार से यह इस साल की पहली सबसे तेज़ कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। यह फिल्म फिलहाल कलेक्शन के लिहाज़ से २०१५ की सबसे ज़्यादा  कलेक्शन करने वाले फिल्म है।  बॉलीवुड २०१५ की सौ करोड़ का बिज़नेस करने वाली पहली फिल्म भी है ।  इसके बावजूद कंगना रनौत खुश नहीं हैं।  वह नाराज़ हैं।  नाराज़ी की वजह है भूषण कुमार और किशन  कुमार की प्रोडूसर जोड़ी ।  यह जोड़ी अपनी दो साल से रुकी फिल्म 'आई लव न्यू ईयर' को रिलीज़ करने जा रहे हैं।  फिल्म के ३ जुलाई को रिलीज़ किये जाने की खबर है।  ज़ाहिर है कि कुमार जोड़ी भी बहती गंगा में हाथ धोना चाहती है।  तनु वेड्स मनु  रिटर्न्स  की सफलता के सैलाब में 'आई लव न्यू ईयर' भी बह  सकती है।  फिल्म 'आई लव न्यू ईयर' की रिलीज़ से कंगना रनौत की नाराज़गी की एक वजह यह बताई जा रही है कि कंगना ने एक प्रोग्राम में इंटरव्यू देते हुए कहा था कि वह अब सेलेक्टिव फ़िल्में ही करेंगी और साल में केवल एक फिल्म ही करेंगी।  कंगना के साल में एक फिल्म करने का ऐलान कंगना की नाराज़गी की वजह नहीं हो सकता।  क्योंकि, कंगना रनौत की  एक अन्य फिल्म 'कट्टी बट्टी' भी १८ सितम्बर को रिलीज़ होने जा रही है।  कंगना इसकी रिलीज़ से नाराज़ नहीं।  इसका मतलब यह हुआ कि साल में एक फिल्म का ऐलान वजह नहीं।  तब क्या वजह हो सकती है ? कंगना रनौत की फिल्म 'आई लव न्यू ईयर' पिछले दो साल से रिलीज़ का इंतज़ार कर रही है। फिल्म को अप्रैल २०१३ में रिलीज़ होना था।  फिल्म के निर्देशक विनय सप्रू और राधिका राव है।  मूल रूप  में   कोरियोग्राफर, इस जोड़ी ने सलमान खान के साथ 'लकी नो टाइम  फॉर लव' बनाई थी।  २००५ में रिलीज़ यह फिल्म बुरी तरह से असफल रही थी। क्या इस जोड़ी का फ्लॉप होना वजह है ? लेकिन, कट्टी बट्टी के निखिल अडवाणी ने भी सलाम ए इश्क़,  चांदनी चौक टू चाइना और पटियाला हाउस जैसी बड़ी फ्लॉप फ़िल्में दी हैं। क्या फ्लॉप सनी देओल का 'आई लव न्यू ईयर' हीरो होना ' कंगना को नाराज़ कर रहा है ? सनी देओल का अब वह समय नहीं रहा कि वह धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिया करते थे।  मगर, सनी का फ्लॉप दर्ज़ा भी इस लिहाज़ से मायने नहीं रखता कि इमरान खान भी लगातार फ्लॉप फिल्मों से जूझ रहे हैं।  वह कट्टी बट्टी में कंगना के नायक हैं।  तब कंगना की नाराज़गी वजह क्या हो सकती है ? कंगना रनौत की चिंता लम्बे समय से रुकी फिल्म की रिलीज़ एक कारण हो सकती है, क्योंकि हिंदी फिल्मों का इतिहास गवाह है कि लम्बे समय से रुकी फ़िल्में बासी होकर बॉक्स ऑफिस पर अपना आकर्षण खो बैठती हैं। कॉमेडी शैली में बनी फिल्म भी कंगना की चिंता का कारण हो सकती है।  यो कंगना रनौत कॉमेडी में माहिर हैं।  लेकिन,  सनी देओल इसमे कच्चे हैं।  उन पर एक्शन फबता है।  जब वह अपने ढाई किलो के मुक्के से गुंडों को हवा में उड़ाते हैं तो दर्शक तालियां बजाते हैं।  लेकिन, जब वह कॉमेडी करते हैं तो दर्शक उनका मज़ाक उड़ाते हैं।  कंगना की नाराज़गी की वजह यही हो सकती है।  लेकिन, कंगना चिंता नॉट।  तुम बॉलीवुड वह इकलौती अभिनेत्री  हो जो 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' जैसी फिल्म को  भी सौ करोडिया फिल्म बना सकती है।


राजेंद्र कांडपाल


शिल्पा शेट्टी कुंद्रा बनी आरजे

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अब 'आरजे' यानि रेडियो जॉकी बन गई हैं।  बेशक,  मुंबई या इंडिया के लोग  'हेलो मुंबई' कहती शिल्पा शेट्टी को नहीं सुन सकेंगे।  क्योंकि, वह आरजे बनी हैं लंदन के रेडियो २ की। मुंबई या इंडिया की तरह लंदन में शिल्पा के चाहने वाले कम नहीं। रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' में उन पर रंगभेदी कमेंट्स ने शिल्पा को लंदन में जाना पहचान चेहरा बना दिया है।  इस मामले को शिल्पा ने जिस खूबी से हैंडल किया, उससे उनके प्रशंसकों की संख्या में इज़ाफ़ा ही हुआ।  इसे देखते हुए लंदन के लोकप्रिय रेडियो स्टेशन 'रेडियो २' ने शिल्पा शेट्टी को एक शो के लिए अप्रोच किया।  यह शो बॉलीवुड पर आधारित है।  शिल्पा शेट्टी ने पिछले दिनों लंदन में इस शो के चार सप्ताह के कार्यक्रमों की रिकॉर्डिंग की।  इस शो में शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड लेजेंड्स, हिंदी फिल्मों की तकदीर बदल देने वाले पल और अपने प्रिय गीत सुनवाएंगी।  इस शो के बारे में शिल्पा शेट्टी कहती हैं, "जब उन्होंने (रेडियो २ ने) मुझसे संपर्क किया तो मैं चकित रह गई।  लेकिन, बिग ब्रदर के दौरान लंदन के लोगों ने जिस प्रकार से मुझे समर्थन दिया था, मैं रेडियो २ के इस ख़ास प्रोग्राम को करने से मना नहीं कर सकी।" इस प्रकार से अब तक शिल्पा शेट्टी को देखने के आदी दर्शकों के लिए उन्हें सिर्फ सुनने का मौक़ा मिलने वाला है।


जब एड्रिएन ब्रॉडी से मिली जैक्विलिन

पिछले महीने ख़त्म हुए ६८ वे कांन्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री जैक्विलिन फर्नांडीज़ मलयेशिया की महारानी की ख़ास मेहमान थी।  महारानी की रिक्वेस्ट पर जैक्विलिन ने मोनैको ग्रैंड प्रिक्स भी अटेंड किया।  उसके बाद वह नाओमी कैम्पबेल की ४५वी बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए आयोजित यॉट पार्टी में शामिल होने के लिए उड़ ली।  यह पार्टी बाद में पूरी तरह से प्राइवेट होकर एक महल में शिफ्ट हो गई।  इस पार्टी में हॉलीवुड के सितारे लेओनार्डिओ डि केप्रिओ, किम कारदर्शियन की बहन केंडल जेनर, सिंगर मैरी जे ब्लिग, क्रिस ब्राउन और ऑस्कर विजेता अभिनेता एड्रिएन ब्रॉडी के नाम उल्लेखनीय थे।  जैक्विलिन की एड्रिएन ब्रॉडी से भारत और पश्चिम का भारतीय संस्कृति के प्रति झुकाव पर लम्बी बातचीत हुई। जैक्विलिन को 'द पियानिस्ट और मिडनाइट इन पेरिस के एड्रिएन ख़ास पसंद हैं।  एड्रिएन को जैक्विलिन को बताया कि वह 'द दार्जिलिंग एक्सप्रेस' की शूटिंग के लिए दो बार भारत गए हैं।  एड्रिएन के भारतीय संस्कृति और लोगों के  प्रति लगाव को देख कर जैक्विलिन ने उन्हें भारत फिर आने का न्योता दिया।  इस खबर की पुष्टि करते हुए जैक्विलिन फर्नांडीज़ के प्रवक्ता ने कहा, "हाँ, नाओमी कैम्पबेल की बर्थडे पार्टी में जैक्विलिन और एड्रिएन ब्रॉडी मिले थे।  दोनों ने हिंदी फिल्मों और एड्रिएन के अगले भारत दौरे को डिसकस किया।"

Tuesday 2 June 2015

बड़े परदे पर आ रहा है चींटा (अंट-मैन)

मार्वेल ने अपनी १७ जुलाई को रिलीज़ होने जा रही नए सुपर हीरो 'अंट-मैन' की कुछ तस्वीरें।  इन तस्वीरों को देख कर कहानी का अंदाज़ा हो जाता है।  स्कॉट लांग (परदे पर पॉल रड ने यह भूमिका की है) के पास के सूट है, जिसको पहनने के बाद वह अपने शरीर को चींटी की मानिंद सिकोड़ सकता है।  लेकिन, ऐसा करता समय उसकी ताक़त में अनुपातिक इज़ाफ़ा होता है।  हेंक पीम (परदे पर माइकल डगलस) और होप वैन डीन (परदे पर एवंजलिन लिली) उसे सलाह देते हों कि  वह अपने पुरखों के इस सूट को पहन कर दुनिया को बचाने के लिए एक डकैती को रोके।  इस कहानी को बड़े परदे पर देखने का रोमांच बिलकुल अलग होगा।  इन फोटोज को देखते हुए इसे समझा जा सकता है। मार्वेल सिनेमेटिक यूनिवर्स की निर्देशक पीटों रीड की यह फिल्म १७ जुलाई को वर्ल्ड  वाइड रिलीज़ होगी। देखिये फिल्म के फोटो, जिन्हे मार्वल ने अपनी वेब साइट पर जारी किया है।