Saturday 22 July 2017

दो सौ साल का वूकी योद्धा है चूबका

महान वूकी योद्धा है चूबका। यह २०० साल का है। उसके पूरे शरीर पर घने लम्बे बाल हैं। वह यान मिलेनियम फाल्कन पर हान सोलो का साथी पायलट है। वह विद्रोहियों के उस मुख्य समूह का हिस्सा हैजो गैलेक्सी की आज़ादी को बहाल करता है। यह उग्र स्वभाव और धनुष के आकार के हथियार को तैयार करने में महारत के लिए जाना जाता है। इम्पीरियल आर्मी से हान सोलो के निकाले जाने के बाद चूबका उसका आजीवन साथी बन जाता है। वह बड़े दिल वाला है और अपने साथियों को समर्पित है। गैलेक्सी पर उथल पुथल के दौरान से वह हान सोलो का साथी है।  इस किरदार को स्टार वार्स सीरीज की तमाम फिल्मो में अभिनेता पीटर मेहू ने किया था।  लेकिनअब स्टार वार्स : द लास्ट जेडाई और अनाम हान सोलो फिल्म में यह किरदार जूनस सुओतमो ने किया है। सुओतमो ने द फाॅर्स अवकेंस में पीटर मेहू के बॉडी डबल थे। 

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की महिला जज बनेगी फ़ेलिसिटी जोंस

पिछले साल स्टार वार्स सीरीज की फिल्म रोग वन : अ  स्टार वार्स स्टोरी में जिन एरसो का ताक़वर किरदार करने वाली इंग्लिश अभिनेत्री फ़ेलिसिटी जोंस अब रूपहले परदे पर एक यहूदी महिला जज का किरदार करेंगी।  अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की महिला जज रुथ बडेर जिन्सबर्ग को महिला अधिकारों की झंडाबरदार के तौर पर याद किया जाता है।  उन्होंने लैंगिक समानता पर पहले लॉ जर्नल की सह-संस्थापक थी।  वह कोलंबिया यूनिवर्सिटी की पहली महिला प्रोफेसर थी।  उन्हें १९९३ में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने सुप्रीम कोर्ट में नामित किया था।  इसी किरदार पर डेनियल स्टीपलमैन की पटकथा पर मिमी लेडर (डीप इम्पैक्ट, पे इट फॉरवर्ड, थिक एज थीव्स) के निर्देशन में फिल्म में जिन्सबर्ग के किरदार के लिए २०१५ में नताली पोर्टमैन का नाम उछला था।  फ़ेलिसिटी जोंस इस समय टीवी सीरीज स्टार वार्स : फोर्सेज ऑफ़ डेस्टिनी की शूटिंग कर रहे हैं।  इस सीरीज में भी वह जिन एरसो का किरदार ही कर रही हैं।  जिन्सबर्ग पर फिल्म की शूटिंग सितम्बर से मोंट्रियल में शुरू होगी।

क्या बैटल ऑफ़ सरगढ़ी है अक्षय कुमार और सलमान खान के बीच

इस साल के शुरू में अक्षय कुमार, सलमान खान और करण जौहर ने अपने प्रशंसकों को बढ़िया खबर दी थी।  यह तीनों मिल कर बैटल ऑफ़ सरगढ़ी पर फिल्म बनाना चाहते थे। हालाँकि, इस युद्ध पर सुरिंदर शर्मा की पंजाबी फिल्म बैटल ऑफ़ सरगढ़ी की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी। यह फिल्म एक मेगाबजट फिल्म बनने वाली थी।  फिल्म के नायक अक्षय कुमार बनने थे।  सलमान खान और करण जौहर का रोल केवल बतौर निर्माता था।  लेकिन, अब पता चला है कि यह फिल्म बंद कर दी गई है।  क्या अक्षय और सलमान के बीच किसी बैटल का नतीजा है सरगढ़ी पर फिल्म का बंद होना?  सूत्र बताते हैं कि इस विषय पर दूसरे निर्माता भी फिल्म बना रहे थे।  इनमे अजय देवगन सबसे आगे थे।  वह रणदीप हूडा को नायक बना कर राजकुमार संतोषी के साथ इस फिल्म का निर्माण कर रहे थे।  उनका प्रयास काफी आगे बढ़ चूका था।  इसलिए अजय देवगन ने सलमान खान को एक भावुक पत्र लिख कर अनुरोध किया कि वह इस विषय पर फिल्म को आगे न बढायें।  सलमान खान और अजय देवगन बांद्रा बॉयज होने के कारण अच्छे दोस्त हैं।  अजय देवगन और सलमान खान ने एक साथ हम दिल दे चुके सनम और लंदन ड्रीम्स जैसी फ़िल्में की हैं।  अजय देवगन ने सलमान खान की फिल्म रेडी में कैमिया किया था।  वहीँ सलमान खान ने भी अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ़ सरदार में कैमिया कर अपनी दोस्ती का परिचय दिया था। ऐसे में यह कैसे संभव था कि दोस्त गुज़ारिश करे और सलमान खान न माने ! सलमान-अक्षय बैटल का दूसरा कारण बताई जा रही है रेशमा शेट्टी।  जानकार अच्छी तरह से जानते हैं कि कुछ समय पहले तक रेशमा शेट्टी सलमान खान के लिए काम करती थी।  पिछले दिनों इन दोनों का अलगाव हो गया। अक्षय कुमार ने इसी रेशमा शेट्टी को अपना सेक्रेटरी बना लिया था। अक्षय की इस हरकत से सलमान खान नाराज़ हो गए।  अब दोनों में से कारण कौन सा है, यह तो अक्षय कुमार, सलमान खान और करण जौहर में से कोई बता सकता है कि बैटल ऑफ़ सरगढ़ी क्यों नहीं बना रहे !

Friday 21 July 2017

लिंकिन पार्क के चेस्टर बेननिंगटन ने आत्महत्या की

हाइब्रिड थ्योरी से रॉक म्यूजिक के आकाश में चमके रॉक बैंड लिंकिन पार्क के मुख्य गायक चेस्टर बेननिंगटन (४१ साल) ने फांसी में झूल कर खुद को ख़त्म कर लिया। इस आत्महत्या के पीछे की दुखद बात यह है कि मई में ही साउंडगार्डन की गायिका क्रिस कॉर्नेल, जिससे बेननिंगटन प्रेम करते थे, ने आत्महत्या कर ली थी।  लिंकिन पार्क की स्थापना १९९६ में हुई थी।  इस बैंड के एल्बम लिंकिन पार्क की वर्ल्डवाइड ७० मिलियन कॉपियां बिकी थी तथा दो ग्रैमी अवार्ड्स जीते थे।  इस बैंड के हिट अलबमों में फैंट, इन द एन्ड और क्रॉलिंग शामिल हैं।
 

Thursday 20 July 2017

Akshay Kumar, Bhumi Pednekar and Anupam Kher promote Toilet- Ek Prem Katha in London

 

अजय देवगन बनेंगे तानाजी

सिंघम अभिनेता अजय देवगन अब दूसरी बार ऐतिहासिक किरदार करने जा रहे हैं।  अजय देवगन ने पहली बार २००२ में, निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म द लीजेंड ऑफ़ भगतसिंह में भगत सिंह का किरदार किया था।  अब वह फिल्म तानाजी द अनसंग वारियर में मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की मराठा रेजिमेंट के सूबेदार तथा शिवाजी के अभिन्न मित्र और विश्वसनीय तानाजी मालुसरे का किरदार करेंगे।  बड़े बजट से बनाई जा रही इस फिल्म के निर्माता खुद अजय देवगन होंगे। अजय देवगन ने ट्वीट कर अपनी प्रशंसकों को इस खबर की जानकारी देते हुए लिखा,'वह अपने लोगों, अपनी धरती और अपने राजा छत्रपति शिवजी के लिए लड़ा।  शानदार भारतीय इतिहास का यह गुमनाम योद्धा था सूबेदार तानाजी मालुसरे।' उन्होंने साथ में फिल्म का पोस्टर भी जारी किया। अजय देवगन की इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत करेंगे, जिन्होंने लोकमान्य: एक युग पुरुष जैसी फिल्म से फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था।  अजय देवगन की योजना तानाजी द अनसंग वारियर को २०१९ में रिलीज़ करने की है। 

Wednesday 19 July 2017

नया ब्लेड रनर बनेगा ऑफ़िसर के

वॉर्नर ब्रदर्स द्वारा पिछले दिनों जारी किये गए ब्लेड रनर २०४९ के चित्रों में रयान गॉस्लिंग और हैरिसन फोर्ड नज़र आते हैं।  फिल्म में रयान ने ऑफिसर के और फोर्ड ने रिक डेकार्ड का किरदार किया है।  डेकार्ड ने के पर अपनी पिस्तौल तान रखी है। कोई ३५ साल पहले दुनिया के दर्शकों ने रिडले स्कॉट की फिल्म ब्लेड रनर (१९८२) में हैरिसन फोर्ड को ब्लेड रनर रिक डेकार्ड के किरदार में देखा था।  १९८२ की फिल्म में ब्लेड रनर को चार प्रतिकृतियों द्वारा खुद को बनाने वाले व्यक्ति की जानकारी करने के लिए पृथ्वी जाने के लिए अंतरिक्ष से एक यान चुरा लिया है।  ब्लेड रनर को किसी भी तरह से इन्हे पकड़ना है।  ब्लेड रनर २०४९ में पेंच यह है कि भावी ब्लेड रनर ऑफिसर के के सामने भी अपनी पहचान का सवाल उठ खड़ा हुआ है।  उसके तमाम सवालों का जवाब रिक डेकार्ड ही दे सकता है, जिसके सामने भी ऐसा ही सवाल उठ खड़ा हुआ था। १९८२ की ब्लेड रनर का निर्देशन करने वाले रिडले स्कॉट, ब्लेड रनर २०४९ के सिर्फ एग्जीक्यूटिव प्रोडूसर ही है।  उनसे निर्देशन की कमान डेनिस विलनेउवे (अराइवल, प्रिसनर्स) के पास आ गई है।  ब्लेड रनर (१९८२) हॉलीवुड की विज्ञान फैन्टसी फिल्मों का चेहरा बदल देने वाली फिल्म मानी जाती है। क्या ब्लेड रनर २०४९ ऐसा ही कोई कारनामा दिखा पाने में कामयाब होगी ?